{"_id":"4c2972882e55c2b90bb38f6df37ffc3f","slug":"roger-federer-feel-guilty-to-support-team-india-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के समर्थन में उतरे रोजर फेडरर, मचा बवाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के समर्थन में उतरे रोजर फेडरर, मचा बवाल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 24 Feb 2015 10:49 AM IST
विज्ञापन
टेनिस जगत के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर टीम के सिर पर वर्ल्ड कप का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। उन्होंने वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का समर्थन किया तो बवाल मच गया। इतना कि बाद में उन्हें माफी तक मांगनी पड़ी।
विज्ञापन
दरअसल, हुआ यूं कि फेडरर अपने फेसबुक अकाउंट पर भारतीय टीम का समर्थन करते नजर आए। इससे उनके पाकिस्तानी प्रशंसक नाराज हो गए। उनके फेसबुक पेज पर पाकिस्तानी प्रशंसकों ने कुछ प्रतिक्रियाएं भी दी।
विज्ञापन
रोजर ने भारतीय टीम को स्पांसर कर रही एक कंपनी के साथ मंच साझा किया था। जिसमें भारतीय टीम की टी-शर्ट दिखाई गई थी।
फेडरर ने पिछले हफ्ते भारत-पाकिस्तान मैच की पूर्व संध्या पर अपने फेसबुक अकाउंट पर भारतीय टीम की प्रशंसा करती हुई इस फोटो को पोस्ट किया था।
इसके बाद जब बवाल मचा तो दुबई ओपन की पूर्व संध्या पर फेडरर ने माफी मांगी, उन्होंने कहा "यह एक कंपनी का प्रमोशनल अभियान था। मैं दक्षिण अफ्रीका का समर्थक हूं और यह हर कोई जानता है। अगर पाकिस्तान प्रशंसकों को इससे दुख हुआ है तो मैं माफी मांगता हूं।" (फोटो- रोजर फेडरर के फेसबुक पेज से)
विज्ञापन