IPL 2026: क्या इस आईपीएल सत्र के बाद धोनी लेंगे संन्यास? रॉबिन उथप्पा के बयान से बढ़ सकती हैं फैंस की धड़कनें
आईपीएल 2026 धोनी के करियर का आखिरी सीजन हो सकता है। इसकी जानकारी सीएसके के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने दी है। आइये जानते हैं उन्होंने क्या-क्या बोला है...
विस्तार
सीएसके के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा का मानना है कि 44 वर्षीय धोनी अब धीरे-धीरे टीम में अपनी भूमिका कम कर सकते हैं और 2026 के बाद आईपीएल को अलविदा कह सकते हैं। जियोस्टार के शो पर उथप्पा ने कहा कि इस सीजन में धोनी 'मेंटॉर-कम-प्लेयर' की भूमिका निभा सकते हैं और बल्लेबाजी क्रम में भी नीचे (नंबर 8) आ सकते हैं, ताकि टीम नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में पूरी तरह ढल सके।
𝘛𝘩𝘪𝘴 𝘸𝘢𝘴 𝘢𝘭𝘸𝘢𝘺𝘴 𝘥𝘦𝘴𝘵𝘪𝘯𝘺, 𝘚𝘢𝘯𝘫𝘶 ✨#WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/3xszspnsDd
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 20, 2026
सीएसके का टीम प्रबंधन पहले ही कप्तानी की जिम्मेदारी गायकवाड़ को सौंप चुका है। पिछले सीजन में चोट के कारण धोनी को फिर से कप्तानी संभालनी पड़ी थी, लेकिन अब टीम भविष्य की ओर देख रही है। इसके अलावा संजू सैमसन को टीम में शामिल करना भी बदलाव और भविष्य की योजना का हिस्सा माना जा रहा है।
The Shivam–Samson sync 💛
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 20, 2026
World champions at Anbuden! #WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/v0CJCM69yr
संन्यास की अटकलों के बीच धोनी की तैयारी से साफ है कि वह अभी पूरी तरह खेल पर फोकस कर रहे हैं। वह चेन्नई में टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। इससे पहले रांची में भी अभ्यास शुरू कर दिया था। धोनी ने आईपीएल में अब तक 278 मैच खेले हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए खेलते हुए 5439 रन बनाए हैं। पिछले सीजन में वह अधिकतर डेथ ओवरों में छोटे लेकिन प्रभावी कैमियो करते नजर आए थे और 13 पारियों में 196 रन बनाए थे।
Shivam rocked! 🦁
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 18, 2026
Cricket balls shocked! 🫣#WhistlePodu #Dencoming pic.twitter.com/B6kswZKMZF
सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने साफ किया है कि धोनी पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे, लेकिन उनकी भूमिका टीम मैनेजमेंट तय करेगा। आईपीएल 2025 में खराब प्रदर्शन (अंतिम स्थान) के बाद सीएसके वापसी करना चाहेगी। ऐसे में धोनी का अनुभव टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा।