ENG vs IND: टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया ने शुरू की प्रैक्टिस, ऋषभ पंत ने भी लिया हिस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और इंग्लैंड के बीच चार अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले टीम इंडिया ने मंगलवार को डरहम में जमकर प्रैक्टिस की। कोरोना से उबरने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाजी ऋषभ पंत ने भी प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। बीसीसीआई ने तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी। बीसीसीआई ने ट्वीट कर कहा, 'टीम इंडिया वापस एक साथ आ गई है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले उन्होंने डरहम क्रिकेट क्लब में मुख्य पिच पर प्रैक्टिस की।' इस दौरान बीसीसीआई ने चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और कप्तान कोहली की नेट में बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए तस्वीरें साझा कीं। वहीं, उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा ने भी नेट सत्र में बल्लेबाजी की। बता दें कि भारतीय टीम ने 20 जुलाई से सिलेक्ट काउंटी इलेवन के साथ एक अभ्यास मैच खेला था जो ड्रॉ रहा।
— BCCI (@BCCI) July 27, 2021
बता दें कि ऋषभ पंत आठ जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें उसी स्थान पर पृथकवास में रखा गया था और भारतीय टीम के साथ डरहम रवाना होने के लिए मना किया गया था। पंत पृथकवास का समय पूरा करने के बाद डरहम में टीम के साथ जुड़े। टीम इंडिया सिलेक्ट काउंटी इलेवन के साथ अभ्यास मैच के लिए 15 जुलाई को लंदन से डरहम के लिए रवाना हुई थी। अभ्यास मैच में पंत की जगह केएल राहुल ने विकेटकीपर की भूमिका अदा की। इस दौरान उन्होंने शानदार शतक जड़ा। राहुल के अलावा रविंद्र जडेजा ने भी दोनों पारियों में अर्धशतकीय पारी खेली थी।