फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh pant scored one thousand runs in 2021 dhoni has done it eleven times

धोनी की राह पर पंत: इस साल भारत के लिए एक हजार से ज्यादा रन बनाए, इससे पहले धोनी 11 बार कर चुके हैं यह कारनामा

Sat, 20 Nov 2021 03:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 20 Nov 2021 03:34 PM IST
सार

ऋषभ पंत ने साल 2021 में भारत के लिए एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। धोनी के बाद पंत यह कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय विकेटकीपर हैं। धोनी ने 11 बार एक साल में एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। 

विज्ञापन
Rishabh pant scored one thousand runs in 2021 dhoni has done it eleven times
ऋषभ पंत और महेन्द्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत धोनी के नक्शे कदम पर आगे बढ़ रहे हैं। फील्ड पर अक्सर वो धोनी की तरह ही रन आउट करने की कोशिश करते हैं और विकेट के पीछे से गेम चलाने की कोशिश भी करते हैं। आईपीएल दिल्ली की कप्तानी करते हुए पंत इसमें बहुत हद तक सफल भी रहे हैं। अब उनके आंकड़े भी इस बात की गवाही देने लगे हैं। साल 2021 में पंत ने भारत के लिए एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। धोनी के बाद वो दूसरे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जिन्होंने यह कारनामा किया है। धोनी ने 11 बार एक साल में एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं, जबकि पंत ने पहली बार ऐसा किया है। 
विज्ञापन


धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में साल 2005 से लेकर 2014 तक लगातार एक हजार से ज्यादा रन बनाए थे। इसके बाद 2017 में भी उन्होंने 11वीं बार यह कारनामा किया। इसके बाद 2021 में पंत यह काम कर पाए हैं। 
विज्ञापन


धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान होने के अलावा सबसे सफल विकेटकीपर और मैच फिनिशर भी रहे हैं। पंत शुरुआत से ही उनकी तरह बनना चाहते थे। उन्हें कई सालों तक धोनी से सीखने का मौका भी मिला और कुछ मैचों में दोनों खिलाड़ी साथ में भी खेले। भारतीय टीम ने पंत पर काफी निवेश किया और उसका नतीजा अब भारत को मिलने लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट में किया कमाल
पंत ने इस साल टेस्ट में भारत के लिए 706 रन बनाए हैं। उनका बैटिंग औसत 41.52 रहा है। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराया था। भारत के लिए यह ऐतिहासिक सीरीज जीत थी। वनडे में भी उन्होंने दो मैचों में 155 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 77.50 का रहा है। जबकि टी-20 में पंत ने 34.83 के औसत से 209 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में उन्होंने टीम इंडिया के लिए दोनों मैच खत्म किए हैं। कीपिंग के दौरान भी वो धोनी की तरह अपना प्रभाव छोड़ने की कोशिश करते हैं। अगर वो आने वाले समय में भी ऐसा कर पाते हैं तो भारत के लिए बहुत अच्छी चीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed