Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant Revealed Rajat and nishu kumar helped him after car accident in reaching hospital thanked them

Rishabh Pant: ऋषभ पंत ने जान बचाने वाले लड़कों की फोटो शेयर कर लिखा- हमेशा आभारी रहूंगा, जानें कौन हैं दोनों

Mon, 16 Jan 2023 08:55 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 16 Jan 2023 08:55 PM IST
सार

ऋषभ पंत ने बताया कि रजत कुमार और निशु कुमार ने हादसे के बाद घर पहुंचने में उनकी मदद की थी। पंत ने दोनों युवकों की फोटो शेयर कर उनका आभार जताया। 
 

विज्ञापन
Rishabh Pant Revealed Rajat and nishu kumar helped him after car accident in reaching hospital thanked them
रजत कुमार और निशु कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क हादसे के बाद पैर की सर्जरी करा चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि उनकी सर्जरी सफल रही है और क्रिकेट के मैदान पर उनकी वापसी का सफर भी शुरू हो गया। इसके बाद पंत ने सड़क हादसे के बाद उनकी मदद करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया। पंत ने अलग पोस्ट में यह भी बताया कि हादसे के बाद किन दो युवकों ने उनकी मदद की थी। 
विज्ञापन


पंत ने दोनों युवकों की फोटो शेयर कर उनका आभार जताया। पंत ने कहा कि वह हमेशा इन दोनों युवकों के ऋणी रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद पंत की जान बचाने वाले और उन्हें अस्पताल पहुंचाने वाले रजत कुमार और निशु कुमार के लिए पंत ने अलग ट्वीट कर दोनों का आभार जताया। पंत ने लिखा "मैं व्यक्तिगत रूप से सभी का शुक्रिया अदा नहीं कर सका, लेकिन मुझे इन दो नायकों का शुक्रिया जरूर अदा करना चाहिए, जिन्होंने हादसे के दौरान मेरी मदद की और यह सुनिश्चित किया कि मैं सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुंचूं। रजत कुमार और निशु कुमार, धन्यवाद। मैं हमेशा आपका आभारी और ऋणी रहूंगा।"
Trending Videos

कौन हैं रजत कुमार और निशु कुमार 
ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट होने के बाद दो युवक रजत और निशु ऋषभ पंत को बचाने सबसे पहले आए थे। इन दोनों ने ही पंत का सामान समेटा था और उन्हें अस्पताल पहुंचने में मदद की थी। इसके बाद इन दोनों ने पुलिस को चार हजार रुपये दिए थे, जो हादसे के समय खो गए थे। पंत की हालत खतरे से बाहर आने के बाद ये दोनों उनसे मिलने अस्पताल भी पहुंचे थे। रजत और निशु उत्तरप्रदेश के मुजफ्फर नगर के पुरकाजी के रहने वाले हैं। हादसे के बारे में बात करते हुए इन दोनों ने बताया था कि वे उस दिन सुबह काम पर जा रहे थे। तभी तेज धमाके के साथ एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। उन्होंने बताया कि वे दौड़ कर पहुंचे तो कार सवार युवक सड़क पर दर्द से कराह रहा था। उन्होंने तत्काल घायल ऋषभ पंत को अपनी चादर ओढ़ाई और उनके सिर पर कपड़ा बांधा। ताकि, माथे पर लगी चोट से खून का रिसाव न हो।

इसी बीच हरियाणा रोडवेज की बस आ गई। चालक-परिचालक ने तत्काल इसकी जानकारी 108 एंबुलेंस और पुलिस को दी। इस समय तक उन्हें पता भी नहीं था कि घायल व्यक्ति ऋषभ पंत हैं। पंत को एंबुलेंस में बैठाने के बाद ये दोनों अपने काम पर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed