फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant leaves the field due to injury Dhruv Jurel coming on as the substitute keeper IND vs ENG

IND vs ENG: अंगुली में चोट के कारण मैदान से बाहर गए ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल ने संभाला विकेटकीपिंग का जिम्मा

Thu, 10 Jul 2025 07:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 10 Jul 2025 07:30 PM IST
सार

पंत विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाल रहे थे और गेंद उनके बाएं हाथ की अंगुली में लगी जिसके बाद वह दर्द में नजर आए।

विज्ञापन
Rishabh Pant leaves the field due to injury Dhruv Jurel coming on as the substitute keeper IND vs ENG
ऋषभ पंत - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन चोटिल हो गए हैं। पंत को विकेटकीपिंग करते वक्त अंगुली में गेंद लगी जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए। पंत के मैदान से बाहर जाने के बाद सब्स्टीट्यूट के तौर पर ध्रुव जुरेल मैदान पर उतरे और उन्होंने विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला।
विज्ञापन

इंग्लैंड ने जीता टॉस 
लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। जोश टंग की जगह जोफ्रा आर्चर को जगह दी गई है। वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनते। इसलिए फैसले का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। भारतीय टीम में भी एक बदलाव हुआ है। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह जसप्रीत बुमराह आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंत विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाल रहे थे और गेंद उनके बाएं हाथ की अंगुली में लगी जिसके बाद वह दर्द में नजर आए। पंत को देखने के लिए मैदान पर फिजियो आए जिन्होंने स्प्रे भी किया। फिजियो ने पंत को पीने के लिए कुछ दिया, लेकिन उन्हें दर्द ज्यादा हो रहा था जिसके बाद जुरेल को मैदान पर उतारा गया। ड्रेसिंग रूम में भी पंत दर्द में नजर आ रहे थे। फिजियो हालांकि, उनकी देखरेख कर रहे हैं। इस बारे में जानकारी नहीं मिली है कि पंत की चोट कितनी गंभीर है। 
 
विज्ञापन

शुरुआती झटकों के बाद संभला इंग्लैंड
नीतीश कुमार रेड्डी ने इंग्लैंड को शुरुआती झटके दिए और दोनों ओपनरों को जल्द पवेलियन भेजा। इंग्लैंड को 43 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। नीतीश ने बेन डकेट को अपना शिकार बनाया और वह 40 गेंदों में 23 रन बना पाए। नीतीश ने फिर जैक क्राउली को भी अपना शिकार बनाया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। वह 43 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दो झटके लगने के बाद जो रूट ने ओली पोप के साथ मिलकर पारी संभाली और पहले सत्र में भारत को अन्य सफलता हासिल नहीं करने दी। रूट और पोप के बीच अब तक तीसरे विकेट के लिए 60+ रनों की साझेदारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed