{"_id":"678ca5d6415a907189052a3a","slug":"rishabh-pant-is-likely-to-be-named-the-skipper-of-the-sanjiv-goenka-owned-lucknow-super-giants-in-ipl-2025-2025-01-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आगामी आईपीएल सीजन के लिए चुन लिया कप्तान! ऋषभ पंत संभाल सकते हैं कमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आगामी आईपीएल सीजन के लिए चुन लिया कप्तान! ऋषभ पंत संभाल सकते हैं कमान
Sun, 19 Jan 2025 12:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:42 PM IST
सार
लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने पंत को आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। पंत इस तरह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी बन गए थे। उन्होंने इस मामले में श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ दिया था जो 26.75 करोड़ रुपये में बिके थे।
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : IPL
विस्तार
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आगामी आईपीएल सीजन में संजीव गोयनका के मालिकाना हक वाली लखनऊ सुपरजाएंट्स टीम की कमान संभाल सकते हैं। लखनऊ फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को रिटेन नहीं किया था जो पिछले सीजन तक टीम की कप्तानी कर रहे थे। राहुल को रिटेन नहीं करने के बाद लखनऊ को कप्तान की तलाश है और पंत वो कमी पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
आईपीएल इतिहास के महंगे खिलाड़ी बने थे पंत
लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने पंत को आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। पंत इस तरह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी बन गए थे। उन्होंने इस मामले में श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ दिया था जो 26.75 करोड़ रुपये में बिके थे। 2016 के बाद पहली बार पंत दिल्ली के अलावा किसी और टीम से खेलते दिखेंगे।

ऋषभ पंत के लिए लखनऊ और आरसीबी के बीच शुरुआत में जंग देखने मिली थी। पंत दो करोड़ रुपये के आधार मूल्य के साथ नीलामी में उतरे थे और कम ही समय में उनकी कीमत 10 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई थी। इस दौरान हैदराबाद भी दौड़ में शामिल हुई, लेकिन लखनऊ ने भी हार नहीं मानी। नीलामी टेबल पर हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और लखनऊ के मालिक संजय गोयनका लगातार पंत के लिए बोली लगाते रहे और देखते ही देखते कीमत 17 करोड़ के पार पहुंच गई थी।
हैदराबाद और लखनऊ यहां भी नहीं रुके और पंत पर बोली बढ़ती रही। लखनऊ ने पंत के लिए 20.75 करोड़ रुपये की बोली लगाई और हैदराबाद ने हाथ वापस खींच लिए। हालांकि, दिल्ली ने आरटीएम का इस्तेमाल किया। इसके बाद लखनऊ ने पंत के लिए 27 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया और दिल्ली ने अपने हाथ पीछे कर लिए। इस तरह पंत 27 करोड़ रुपये में बिके और लखनऊ ने उन्हें आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर लिया।
2016 से दिल्ली के लिए खेल रहे थे पंत
पंत ने 2016 से दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया था और उन्होंने 110 मैचों में 35.31 के औसत से 3284 रन बनाए जिसमें एक शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। पंत को 2021 में टीम का कप्तान बनाया गया था और उन्होंने उसी सीजन में टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया। आईपीएल 2025 सीजन के लिए हुई मेगा नीलामी से पहले लखनऊ ने निकोलस पूरन, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान और आयुष बडोनी को रिटेन किया था। लखनऊ के लिए पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था और टीम 14 मैचों में सात जीत और सात हार के साथ 14 अंक लेकर सातवें स्थान पर रही थी।