{"_id":"5b4954c24f1c1bc6508b4643","slug":"rishabh-pant-innings-help-india-a-register-win-over-west-indies-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्टइंडीज ए पर इंडिया ए ने यादगार जीत दर्ज की, सीरीज पर किया कब्जा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वेस्टइंडीज ए पर इंडिया ए ने यादगार जीत दर्ज की, सीरीज पर किया कब्जा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 14 Jul 2018 07:11 AM IST
विज्ञापन
इंडिया ए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिया ए ने टांटन में खेले गए दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट में वेस्टइंडीज ए को 5 विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज 1-0 से जीत ली है। इंडिया ए ने जीत के लिए जरूरी 321 रन का लक्ष्य 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऋषभ पंत ने 67 रन की तेजतर्रार पारी खेली। बता दें कि दोनों टीमों के बीच बेकेनहैम में खेला गया पहला मैच ड्रॉ रहा था।
विज्ञापन
इंडिया ए ने अपनी पारी 214/3 के स्कोर से आगे बढ़ाई। भारत ए को दो झटके जल्दी-जल्दी लगे। अंकित बावने 1 और हनुमा विहारी 68 रन बनाकर आउट हुए। इस समय भारत ए का स्कोर 221/5 था। फिर ऋषभ पंत ने जयंत यादव के साथ छठें विकेट के लिए 100 रनों की अविजित साझेदारी निभाकर टीम को जीत दिला दी। ऋषभ पंत ने 71 गेंदों में 67 और जयंत यादव ने 23 रनों की नाबाद पारी खेली। वेस्टइंडीज ए की तरफ से शर्मन लेविस, रेमन रेफर, रोमारियो शेफर्ड और जोमेल वैरिकन ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
भारत ए इंग्लैंड दौरे के अपने आखिरी मुकाबले में 16 जुलाई से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ वॉस्टर में एकमात्र चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट खेलेगा। वेस्टइंडीज ए की टीम 16 जुलाई से ही सरे के खिलाफ चार दिवसीय मैच खेलेगी।
विज्ञापन
दो मैचों की इस अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज के कप्तान शमारह ब्रूक्स ने सर्वाधिक 224 रन बनाए। वहीं भारतीय टीम के कप्तान करुण नायर ने 210 रन बनाए। गेंदबाजी में शर्मन लेविस ने सबसे ज्यादा 10 विकेट लिए, वहीं भारतीय टीम की तरफ से मोहम्मद सिराज ने एक ही मैच खेलकर सबसे ज्यादा 8 विकेट लिए।
संक्षिप्त स्कोरकार्ड:
वेस्टइंडीज ए: 302 एवं 210
इंडिया ए: 192 एवं 321/5