फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant has made significant strides in his recovery expected to travel BCCI Centre of Excellence

Rishabh Pant: चोट से उबर रहे ऋषभ पंत, चलने में अब नहीं हो रही दिक्कत; सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में करेंगे रिहैब

Mon, 15 Sep 2025 04:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 15 Sep 2025 04:41 PM IST
सार

पंत आराम से चल पा रहे हैं और वह जल्द ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब शुरू करेंगे। पंत को इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट के शुरुआती दिन चोट लगी थी जब वह क्रिस वोक्स के खिलाफ रिवर्स स्वीप शॉट खेलने का प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन
Rishabh Pant has made significant strides in his recovery expected to travel BCCI Centre of Excellence
ऋषभ पंत - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पैर की चोट से उबर रहे हैं और अब उन्हें चलने में भी दिक्कत नहीं हो रही है। पंत को इंग्लैंड दौरे पर चोट लगी थी और तब से वह मैदान से बाहर चल रहे हैं। पंत का चोट से उबरना भारतीय टीम के लिए सकारात्मक संकेत है क्योंकि टीम को एशिया कप के बाद अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है। 
विज्ञापन

वोक्स की गेंद पर हुए थे चोटिल 
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, पंत आराम से चल पा रहे हैं और वह जल्द ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब शुरू करेंगे। पंत को इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट के शुरुआती दिन चोट लगी थी जब वह क्रिस वोक्स के खिलाफ रिवर्स स्वीप शॉट खेलने का प्रयास कर रहे थे। चोट लगने के बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे। हालांकि, इसके बावजूद वह बाद में बल्लेबाजी के लिए उतरे और उन्होंने अर्धशतक भी लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंत की जगह जुरेल को मिला था मौका 
पंत के चोटिल होने के कारण ध्रुव जुरेल को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पंत पांचवें टेस्ट से बाहर हो गए थे और जुरेल को उनकी जगह मौका मिला था। इससे पहले खबर आई थी कि पंत की नजरें वेस्टइंडीज के खिलाफ दो अक्तूबर से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से वापसी पर टिकी हुई है। दोनों टीमों के बीच पहला मैच अहमदाबाद में होगा, जबकि दूसरा मैच दिल्ली में खेला जाएगा। अगर पंत फिट करार दिए गए तो दिल्ली टेस्ट में उन्हें जगह मिल सकती है। 
विज्ञापन

पंत लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और अपनी चोट को लेकर जानकारी साझा करते रहते हैं। उनके सोशल मीडिया पोस्ट में उनकी दृढ़ मानसिकता झलकती है क्योंकि वह पूर्ण फिटनेस हासिल करने की दिशा में काम कर रहे हैं। टेस्ट डेब्यू करने के बाद से ही पंत लाल गेंद के प्रारूप में भारत के प्रभावशाली क्रिकेटर बन गए थे। दबाव की स्थिति में पंत आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। भारत को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में टेस्ट सीरीज को देखते हुए टीम को पंत की सेवाएं मिलेंगी। वेस्टइंडीज सीरीज को देखते हुए चयनकर्ता और टीम प्रबंधन पंत की निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed