फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant, Digvesh Rathi among 10 IPL players to feature in Delhi Premier League auction details

Delhi Premier League: दिल्ली प्रीमियर लीग की नीलामी में शामिल होंगे पंत, आईपीएल के ये खिलाड़ी भी आएंगे नजर

Tue, 01 Jul 2025 03:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 01 Jul 2025 03:43 PM IST
सार

पुरुष खिलाड़ियों की नीलामी छह जुलाई और महिला खिलाड़ियों की नीलामी सात जुलाई को होगी। दिल्ली एवं जिल क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने दो नई पुरुष फ्रेंचाइजी की भी घोषणा की है।

विज्ञापन
Rishabh Pant, Digvesh Rathi among 10 IPL players to feature in Delhi Premier League auction details
ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल के उन 10 स्टार खिलाड़ियों में शामिल हैं जो दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के अगले सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में शामिल होंगे। नीलामी टेबल पर पंत को प्रियांश आर्या और दिग्वेश राठी जैसे खिलाड़ियों से टक्कर मिलेगी। डीपीएल के दूसरे सत्र के लिए छह और सात जुलाई को खिलाड़ियों की नीलामी होगी। 
विज्ञापन

दो नई टीमें होंगी शामिल 
पुरुष खिलाड़ियों की नीलामी छह जुलाई और महिला खिलाड़ियों की नीलामी सात जुलाई को होगी। दिल्ली एवं जिल क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने दो नई पुरुष फ्रेंचाइजी की भी घोषणा की है। अब पुरुषों की लीग में छह के बजाए आठ टीमें होंगी। आउटर दिल्ली टीम को सविता पेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने 10.6 करोड़ रुपये और नई दिल्ली फ्रेंचाइजी को भीमा टॉलिंग एंड ट्रैफिक सोल्यूशंस ने 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये खिलाड़ी नीलामी का होंगे हिस्सा 
ये दो नई टीमें टूर्नामेंट में पहले से शामिल सेंट्रल दिल्ली किंग्स, ईस्ट दिल्ली राइडर्स, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स, पुरानी दिल्ली, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज और वेस्ट दिल्ली लायंस के साथ 2025 सत्र में हिस्सा लेगी। पंत, दिग्वेश और प्रियांश के अलावा ईशांत शर्मा, आयुष बडोनी, हर्षित राणा, हिम्मत सिंह, सुयश शर्मा, मयंक यादव और अनुज रावत भी नीलामी में शामिल होंगे। 
विज्ञापन

डीपीएल की वापसी पर डीडीसीए के अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा, दिल्ली प्रीमियर लीग सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं है, यह राजधानी की गहरी जड़ें जमाए क्रिकेट संस्कृति का जश्न है। इसके पहले सत्र में हमने जिस तरह की प्रतिभा देखी, वह वाकई आशाजनक थी और इस विस्तार के साथ हम और भी ज्यादा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दे रहे हैं। प्रियांश आर्य, दिग्वेश राठी और कई अन्य प्रतिभाएं डीपीएल के जरिए उभरीं और आईपीएल 2025 में इन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई, जिससे साबित हुआ कि लीग भविष्य के सितारों के लिए एक बेहतरीन मंच है।

डीपीएल का दूसरा सत्र में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही होगा। खिलाड़ियों की नीलामी के बाद मैच की तारीख और कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed