फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant congratulated all the players of the Indian contingent shared emotional post paris olympics 2024

Rishabh Pant: ऋषभ पंत ने दी भारतीय दल के सभी खिलाड़ियों को बधाई, कहा- एक एथलीट होने के नाते मैं जानता हूं..

Tue, 13 Aug 2024 05:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 13 Aug 2024 05:18 PM IST
सार

स्टार निशानेबाज मनु ने भारत के लिए कुल दो कांस्य पदक जीते और इतिहास रच दिया। वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली आजाद भारत की पहली एथलीट बन गईं।

विज्ञापन
Rishabh Pant congratulated all the players of the Indian contingent shared emotional post paris olympics 2024
विनेश फोगाट, हॉकी टीम, नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

विस्तार

पेरिस ओलंपिक 2024 भारतीय खिलाड़ियों के लिए यादगार रहा। इस टूर्नामेंट में भारत ने कुल छह पदक अपने नाम किए। इनमें एक रजत और पांच कांस्य शामिल हैं। भारतीय एथलीट्स के शानदार प्रदर्शन पर अब टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

Rishabh Pant congratulated all the players of the Indian contingent shared emotional post paris olympics 2024
मनु भाकर-नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा
पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के हाथ भले ही स्वर्ण नहीं लगा, लेकिन मनु भाकर और नीरज चोपड़ा जैसे एथलीट्स ने अपने दमदार प्रदर्शन से पूरी दुनिया में अलग पहचान स्थापित की। स्टार निशानेबाज मनु ने भारत के लिए कुल दो कांस्य पदक जीते और इतिहास रच दिया। वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली आजाद भारत की पहली एथलीट बन गईं। वहीं, नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक पर कब्जा जमाया। 

इसके अलावा स्वप्निल कुसाले ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में कांस्य पदक जीता। वहीं, भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक मुकाबले में स्पेन को 2-1 से हराकर पदक पर कब्जा जमाया। पहलवान अमन सहरावत भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने रुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती में 57 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

Rishabh Pant congratulated all the players of the Indian contingent shared emotional post paris olympics 2024
ऋषभ पंत-नीरज चोपड़ा - फोटो : @RishabhPant17/PTI
पंत ने दी बधाई
भारतीय खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन पर अब टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक खास वीडियो साझा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा, "एक एथलीट होने के नाते मैं जानता हूं कि आप सभी ने उच्चतम स्तर पर हमारे देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए कितनी कठिनाइयों और बलिदानों का सामना किया होगा। मुझे यकीन है कि आप सभी ने खेलों से बहुत कुछ सीखा होगा। सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को उच्चतम स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए बधाई। आप सभी को शुभकामनाएं। जय हिन्द।"

View this post on Instagram

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)


विज्ञापन

Rishabh Pant congratulated all the players of the Indian contingent shared emotional post paris olympics 2024
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
दलीप ट्रॉफी में खेलते दिख सकते हैं पंत
भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे पर ऋषभ पंत नजर नहीं आए। माना जा रहा है कि उन्हें अगले महीने दलीप ट्रॉफी में खेलने का मौका मिल सकता है। पांच सितंबर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट का आगाज होगा। इसके बाद भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से टेस्ट सीरीज खेलेगी। उम्मीद है कि गौतम गंभीर और रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में पंत को मौका दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed