फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant Cheers for team India in WTC Final Against Australia despite poor start

IND vs AUS: टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया मुश्किल में, लेकिन पंत की उम्मीदें बरकरार, दिया यह खास संदेश

Fri, 09 Jun 2023 10:39 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 09 Jun 2023 10:39 AM IST
सार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारतीय टीम अच्छी स्थिति में नहीं है, लेकिन ऋषभ पंत ने टीम का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने मैच देखते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है। 
 

विज्ञापन
Rishabh Pant Cheers for team India in WTC Final Against Australia despite poor start
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भले ही द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल नहीं खेल रहे हों, लेकिन वह अपने घर में आराम से इस मुकाबले पर नजर रख रहे हैं। पंत पिछले साल कार दुर्घटना में लगी गंभीर चोटों से उबर रहे हैं। पंत ने इंस्टाग्राम पर मैच देखते हुए एक फोटो शेयर की। इस फोटो के साथ उन्होंने 'क्रॉस्ड फिंगर' और दिल का इमोजी भी शेयर किया। 
विज्ञापन


विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया पिछड़ रही है, लेकिन पंत हमेशा की तरह सकारात्मक हैं और उन्होंने इमोजी के जरिए यह बताया कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि टीम इंडिया मैच में वापसी करेगी और जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन




विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 2021-23 चक्र के दौरान पंत भारत के सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल थे। उन्होंने कई सीरीज में अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 12 मैचों में उन्होंने 43.40 की औसत से 868 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 146 रन रहा। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और पांच अर्द्धशतक भी निकले। ऋषभ पंत ने अब तक टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 24 मैच खेले हैं और 41 पारियों में 41.44 की औसत से 1,575 रन बनाए हैं। वह तीन शतक और नौ अर्द्धशतक भी लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर 2022 में पंत कार हादसे का शिकार हुए थे। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और अब उनके मैदान में लौटने में कई महीने लगेंगे। इसी वजह से वह टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल नहीं खेल रहे हैं। उनकी केएस भरत को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। 


मैच में पिछड़ रहा है भारत
टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से पिछड़ रही है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 469 रन का स्कोर खड़ा किया। स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने बेहतरीन शतक लगाए। इसके जवाब में भारत ने 151 रन बनाने में पांच विकेट गंवा दिए हैं। टीम इंडिया अभी भी ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 318 रन पीछे है। फॉलोऑन से बचने के लिए भारत को 269 रन बनाने हैं। अब भारतीय टीम को संभालने की जिम्मेदारी अजिंक्य रहाणे और केएस भरत पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed