फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant Car Accident Know How Indian Cricketer Mercedes Collided With Divider Near Roorkee In Uttarakhand

Rishabh Pant Accident: जानें ऋषभ पंत कैसे हुए हादसे का शिकार, गाड़ी के डिवाइडर से टकराने के वक्त अकेले थे

Fri, 30 Dec 2022 01:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 30 Dec 2022 01:47 PM IST
सार

Rishabh Pant Accident: उत्तराखंड के डीजी अशोक कुमार ने बताया- ऋषभ पंत को गाड़ी चलाते वक्त झपकी आ गई थी। इसके बाद वह कार पर से नियंत्रण खो बैठे थे। हादसे के वक्त पंत कार में अकेले थे।

विज्ञापन
Rishabh Pant Car Accident Know How Indian Cricketer Mercedes Collided With Divider Near Roorkee In Uttarakhand
ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का शुक्रवार सुबह रुड़की के पास एक्सीडेंट हो गया। उनकी स्थिति फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। पंत कार से अपने घर जा रहे थे और हादसे के वक्त अकेले थे। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास उनकी मर्सीडीज कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। इसके बाद कार में आग लग गई और पलट गई। 
विज्ञापन

उत्तराखंड के डीजी अशोक कुमार ने बताया- पंत को गाड़ी चलाते वक्त झपकी आ गई थी। इसके बाद वह कार पर से नियंत्रण खो बैठे थे। हादसे के वक्त पंत कार में अकेले थे। पंत को सिर, पीठ और पैर में चोटें आई हैं। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। 

बताया जा रहा है कि गाड़ी तेज स्पीड से पहले डिवाइडर के किनारे लगी और इसके बाद लोहे की मजबूत बैरिकेडिंग से टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी रॉन्ग साइड में जा पहुंची। गाड़ी सड़क पर घसीटते हुए करीब 200 मीटर की दूरी पर जाकर थमी। इसके बाद उसमें आग लग गई। आग लगने से पहले खुद गाड़ी का शीशा तोड़कर बाहर निकल गए थे। गनीमत रही कि उनकी जान बच गई और सूझबूझ दिखाते हुए वह बाहर निकल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंत को अस्पताल में भर्ती कराया।

तस्वीरों में देखें कितना भयानक था हादसा

Imageकार में भीषण आग लग गई थी

हादसे के बाद कार में आग लग गई।
हादसे के बाद कार में लग गई थी आग

हादसे के बाद कार पूरी तरह जल गई।
कार के परखच्चे उड़ गए थे

पुलिस के मुताबिक, कार रेलिंग से टकराने के बाद करीब 5 फीट उछल गई।
घटनास्थल का मुआयना करती पुलिस

एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
पंत को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया

पंत को आंख के पास भी चोटें आई हैं।
पंत की जान को खतरा नहीं है

उनकी पीठ पर भी हगरी चोटें आई हैं।
खुद गाड़ी चला रहे थे पंत

डॉक्टरों के मुताबिक, ऋषभ की हालत स्थिर है।
ऐसा कहा जा रहा है कि जहां एक्सीडेंट हुआ वहां ब्लैक स्पॉट है, वहां एक्सीडेंट होता रहता है
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेले थे
हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। दूसरे टेस्ट में वह शतक से चूक गए थे, लेकिन बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने भारत को मैच में आगे कर दिया था और इसी वजह से दूसरी पारी में अहम बल्लेबाजों के फेल होने के बावजूद टीम इंडिया यह मैच जीत गई थी। हालांकि, वनडे और टी20 में खराब प्रदर्शन के चलते हाल ही में उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टीम से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed