फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant breach corona protocol Tourists caught up in bio security drama after fan pays for meal

टीम इंडिया को लापरवाही पड़ी भारी, रोहित शर्मा समेत पांच खिलाड़ियों को किया आइसोलेट

Sat, 02 Jan 2021 05:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 02 Jan 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Pant breach corona protocol Tourists caught up in bio security drama after fan pays for meal
ऋषभ पंत पर लगा कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाने का आरोप - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलिया दौरे में कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में उपकप्तान रोहित शर्मा समेत पांच क्रिकेटर्स को टीम से अलग कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया में बढ़ते कोरोना मामलों के मद्दनेजर बेहद कड़े नियमों के साथ क्रिकेट का आयोजन कर रहा है। ऐसे में कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाने वाले इन खिलाड़ियों पर इसे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) द्वारा त्वरित अनुशासनात्मक कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान जारी करते हुए बताया, 'BCCI और CA पूरे मामले की जांच कर रही है। दोनों बोर्ड यह निर्धारित करने की कोशिश कर रहे हैं कि इस तरह बाहर घूमना बायो बबल प्रोटोकॉल का उल्लंघन है या नहीं।'

विज्ञापन


दरअसल, सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम मेलबर्न में ही अभ्यास कर रही है। 1 जनवरी को टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, नवदीप सैनी खाना खाने बाहर निकले थे, वहीं इन खिलाड़ियों से बड़ी चूक हो गई। प्रोटोकॉल के अनुसार खिलाड़ी सुरक्षा घेरे से निकलकर बाहर तो जा सकते हैं, लेकिन खाना रेस्त्रां के बाहर बैठकर खाना होगा। अब ये पांचों खिलाड़ी आइसोलेशन में रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

Rishabh Pant breach corona protocol Tourists caught up in bio security drama after fan pays for meal
रेस्त्रां में बिल - फोटो : ट्विटर

दरअसल, मेलबर्न के जिस रेस्त्रां में बैठकर भारतीय क्रिकेटर्स लंच कर रहे थे। उसी जगह नवलदीप सिंह नामक भारतीय क्रिकेट फैन भी मौजूद थे। अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को सामने बैठा देख उन्होंने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। एक के बाद नवलदीप ने लगातार कई ट्वीट्स किए, जिसमें उन्होंने अपने पसंदीदा स्टार्स का बिल चुकाने की बात भी कही। साथ ही साथ यह भी लिख दिया कि ऋषभ पंत ने उन्हें गले से लगाया, जिसके बाद से ही पूरा विवाद शुरू हुआ।
 



रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले को बायो-बबल के नियमों के खिलाफ माना है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया फिलहाल किसी नतीजे पर तो नहीं पहुंचा है, लेकिन वह इस मामले में बेहद ही गंभीरता के साथ जांच कर रहा है। इन खिलाड़ियों पर क्या कार्रवाई होगी इस पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन सभी को कोरोना जांच से गुजरना पड़ सकता है।

BCCI ने आरोपों को बताया गलत

Rishabh Pant breach corona protocol Tourists caught up in bio security drama after fan pays for meal
रेस्त्रां में मौजूद भारतीय क्रिकेटर्स - फोटो : ट्विटर

मामला प्रकाश में आते ही विश्व क्रिकेट में तहलका मच गया। बदनामी होते देख भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने आनन-फानन में पूरी खबर को ही बकवास बता दिया। रिपोर्ट्स को निराधार बताते हुए बोर्ड ने इसे ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के एक समूह का दुर्भावनापूर्ण प्रयास करार दिया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि मेहमान टीम कोविड-19 नियमों से अच्छी तरह वाकिफ है और उसने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है। अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘नहीं, जैविक रूप से सुरक्षित नियमों का कोई उल्लंघन नहीं किया गया है। टीम से जुड़ा प्रत्येक व्यक्ति नियमों से अच्छी तरह वाकिफ है।’

सात जनवरी से तीसरा टेस्ट मैच

भारत ने मेलबर्न में दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराया जिससे एडिलेड में करारी हार के बाद भारत ने जोरदार वापसी की। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने रेस्टोरेंट में जाने को जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से जुड़े नियमों का उल्लंघन करार दिया था, लेकिन उनकी खबर में बीसीसीआई, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया या भारतीय टीम प्रबंधन से जुड़े किसी व्यक्ति का कोई बयान नहीं था। सिडनी में तीसरा टेस्ट सात जनवरी से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed