{"_id":"689cad254f7484735d04f0dd","slug":"rishabh-pant-bakes-pizza-with-a-broken-foot-unveils-hilarious-avatar-video-2025-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rishabh Pant: इंग्लैंड सीरीज के बाद मस्ती करते दिखे ऋषभ पंत, नए अवतार से जीता फैंस का दिल; देखें मजेदार वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rishabh Pant: इंग्लैंड सीरीज के बाद मस्ती करते दिखे ऋषभ पंत, नए अवतार से जीता फैंस का दिल; देखें मजेदार वीडियो
Wed, 13 Aug 2025 08:50 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 13 Aug 2025 08:50 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर साझा किए वीडियो में पंत एक कुक के रूप में नजर आ रहे हैं और इतालवी लहजे में बात करते दिख रहे हैं। इस दौरान पंत को कहते सुना जा सकता है, 'मैं बिल्कुल शेफ लग रहा हूं।'
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : Rishabh Pant-x (videograb)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों छुट्टियां मना रहे हैं और अपनी कुकिंग स्किल्स को निखार रहे हैं। बुधवार को दिग्गज खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह पिज्जा बनाते दिखे। बता दें कि, 27 वर्षीय बल्लेबाज इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हो गए थे। उनके पैर में चोट आई थी, स्कैन के बाद उनके अंगुठे में फ्रैक्चर का पता चला।
विज्ञापन
पंत बने शेफ
सोशल मीडिया पर साझा किए वीडियो में पंत एक कुक के रूप में नजर आ रहे हैं और इतालवी लहजे में बात करते दिख रहे हैं। इस दौरान पंत को कहते सुना जा सकता है, 'मैं बिल्कुल शेफ लग रहा हूं। आज मैं तुम्हें पिज्जा बनाना सिखाऊंगा। मेरा साथ दो। मुझे लगता है मैं शाकाहारी पिज्जा बनाऊंगा। मुझे लगता है अगर मैं और पिज्जा बनाऊंगा तो काम चल जाएगा। यहां बहुत गर्मी है, दोस्तों। इस समय टूटे पैर के साथ मैं बस यही कर सकता हूं, पिज्जा बनाना। मेरी मां सोच रही होंगी कि मैंने घर पर कभी कुछ नहीं बनाया, लेकिन मैं यहां पिज्जा बना रहा हूं।'

Impasto, salsa, forno... and me. 🍕#RP17 pic.twitter.com/u1mf1FyvYa
— Rishabh Pant (@RishabhPant17) August 13, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
पंत के अंगूठे में हुआ फ्रैक्चर
चौथे टेस्ट के पहले दिन क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलते समय ऋषभ पंत के पैर के अंगूठे में चोट लगी और फ्रैक्चर हो गया। उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया और अस्पताल में स्कैन के बाद चोट की पुष्टि हुई। इसके बावजूद पंत ने अगले दिन 37 रन से अपनी पारी दोबारा शुरू की और दर्द झेलते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा। निचले क्रम में खेलते हुए उन्होंने टीम के लिए अहम रन जोड़े। इस सीरीज में उन्होंने चार मैचों में 68.42 की औसत से 479 रन बनाए, जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल रहे। चोट के कारण उनके कई महीनों तक मैदान से दूर रहने की संभावना है, जिससे अक्तूबर-नवंबर में होने वाले भारत के घरेलू टेस्ट मुकाबलों में उनकी कमी महसूस होगी।