फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rinku Singh's Fiance Priya Saroj was seen planting paddy, fans said - Super MP ji; Watch Video

Priya Saroj-Rinku Singh: धान की रोपाई करती दिखीं रिंकू सिंह की 'दुल्हनिया' प्रिया सरोज, फैंस बोले- सुपर MP जी

Mon, 21 Jul 2025 06:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मछलीशहर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मछलीशहर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 21 Jul 2025 06:10 PM IST
सार

इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'हमारा गांव'। फैंस उनके इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सुपर एमपी जी।

विज्ञापन
Rinku Singh's Fiance Priya Saroj was seen planting paddy, fans said - Super MP ji; Watch Video
प्रिया सरोज - फोटो : instagram

विस्तार

भारतीय खिलाड़ी रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई हो चुकी है। दोनों इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों अक्सर चर्चाओं में रहते हैं, लेकिन इस बार प्रिया अलग वजह से सुर्खियों में हैं। वह धान की बीज की रोपाई करती दिखीं। इसका वीडियो उन्होंने खुद ही शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'हमारा गांव'। फैंस उनके इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सुपर एमपी जी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by PRIYA SAROJ (@ipriyasarojmp)


आठ जून को रिंकू सिंह और मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज की सगाई लखनऊ में हुई थी। जल्द ही उनकी शादी की तिथि भी तय की जाएगी। लखनऊ के एक होटल में आयोजित भव्य सगाई समारोह में क्रिकेट, राजनीति और सिनेमा जगत की कई हस्तियां शामिल हुई। क्रीम कलर की शेरवानी पहने रिंकू सिंह और हल्के गुलाबी रंग के लहंगे में सजी प्रिया कार्यक्रम में मौजूद लोगों की मुबारकबाद और अभिवादन स्वीकार करते हुए मंच पर पहुंचे और उन्होंने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। इस दौरान प्रिया खासी भावुक नजर आईं। इस अवसर पर सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव, उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव, पार्टी मुख्य महासचिव रामगोपाल यादव, महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सपा सांसद अवधेश प्रसाद और मोहिबुल्लाह नदवी शामिल हुए।

इसके अलावा भारतीय क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सपा राज्यसभा सदस्य अभिनेत्री जया बच्चन और पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी प्रवीण कुमार और पीयूष चावला समेत अनेक हस्तियां मौजूद थीं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि इस खास कार्यक्रम में शाकाहारी व्यंजन ही परोसे गये। जौनपुर की प्रसिद्ध इमरती और बनारसी आलू दम, लखनऊ की प्रसिद्ध गुलाब की ठंडी खीर और अचारी सिगार रोल विशेष रूप से मेन्यू में शामिल था। मुख्य भोजन में भारतीय व्यंजन ही बनाए गए। इस खास कार्यक्रम के मेनकोर्स में मलाई कोफ्ता, कढ़ाई पनीर और विभिन्न प्रकार की मिक्स चाइनीज स्टार्टर में मंचूरियन, स्प्रिंग रोल नूडल्स दिया गया।

खास रूप से कुहाड़ा नाम का एक नारियल ड्रिंक भी मेहमानों को पिलाया गया। इस हाई प्रोफाइल सगाई में लगभग 300 मेहमान शामिल हुए। बारकोड स्कैनिंग सिस्टम युक्त स्पेशल पास के जरिए ही मेहमानों को प्रवेश दिया गया। मेहमानों की सुरक्षा और किसी भी तरह की दिक्कत से बचने के लिए एक विशेष सुरक्षा टीम भी तैनात रही। होटल के आसपास भी निजी सुरक्षाकर्मी और पुलिस बल तैनात रहे।

वहीं, भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बनेंगे। शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। रिंकू सिंह के बीएसए बनने की खबर पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार वालों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। रिंकू के पिता खानचंद ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। वह हर दिन उनका और जिले का नाम रोशन कर रहा है। एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। टीम में रिंकू सिंह सदस्य थे। अब अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं की सीधी भर्ती के तहत तैनाती हो रही है। रिंकू सिंह ने कहा कि वह सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed