फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rinku singh reveals Emotional story after playing first match for team india in ireland

Rinku Singh Story: भारत के लिए पहला मैच खेलने के बाद भावुक हुए रिंकू सिंह, कहा- मां दूसरों से पैसे मांगकर...

Sat, 19 Aug 2023 07:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 19 Aug 2023 07:41 PM IST
सार

रिंकू सिंह ने बताया कि उनकी मां दूसरों से पैसे मांगकर क्रिकेट से जुड़ी उनकी जरूरतें पूरी करती थीं। अब वह भारतीय टीम का हिस्सा बन चुके हैं और अपने परिवार के लोगों को खुशियां देना चाहते हैं। 
 

विज्ञापन
Rinku singh reveals Emotional story after playing first match for team india in ireland
रिंकू को डेब्यू कैप देते बुमराह - फोटो : BCCI

विस्तार

रिंकू सिंह भारत के लिए पहला मैच खेल चुके हैं। आयरलैंड के खिलाफ टी20 में सीरीज के पहले मुकाबले में उन्हें पहली बार देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। हालांकि, बारिश के चलते इस मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, लेकिन देश के लिए खेलने का उनका सपना पूरा हो गया। रिंकू ने बताया कि उनकी मां हमेशा यही कहती थीं कि तुम्हें भारत के लिए खेलना है और आज उनका भी यह सपना पूरा हो गया है। 
विज्ञापन


आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगातार पांच गेंदों में पांच छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को अविश्वसनीय जीत दिलाने के बाद रिंकू चर्चा में आए थे। इस मैच से पहले भी उन्हें भारतीय क्रिकेट के में काफी लोग जानते थे, लेकिन इस मैच के बाद क्रिकेट जगत में वैश्विक रूप से सभी रिंकू को जानने लगे। उनके संघर्ष की कहानी सभी के सामने आई। आईपीएल 2023 में आगे भी रिंकू ने अच्छा प्रदर्शन किया और इसका फायदा उन्हें भारतीय टीम में मौके के रूप में मिला।
विज्ञापन


भारत के लिए पहला मैच खेलने के बाद रिंकू ने कहा है कि उनको यहां तक पहुंचाने में उनके परिवार का योगदान बहुत बड़ा है। उनकी मां दूसरों से पैसे मांगकर क्रिकेट में उनका करियर जारी रखने में मदद करती थीं। अब वह सफल हो गए हैं तो अपने परिवार को खुशियां देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के लिए खेलने के बाद रिंकी ने कहा, "इस जगह को हासिल करने के लिए बहुत सारा खून और पसीना बहाया गया है। खेल के प्रति मेरे जुनून ने मुझे समर्थन की कमी और वित्तीय कठिनाइयों से निपटने में मदद की। एक चीज जिसने मेरी इच्छा को जिंदा रखा, वह थी मेरे परिवार को एक अच्छा जीवन देना, जो तभी संभव था जब मैं खेल में आगे बढ़ता। मुझमें वह आत्मविश्वास था और इसने मुझे मजबूत बनाया और मेरी यात्रा में मदद की।" 


रिंकू ने कहा, "मैंने अपने परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करते देखा है और मैं क्रिकेट के माध्यम से उन्हें इससे उबरने में मदद करना चाहता था। उन्हें मुश्किल हालात से बाहर निकालने की इच्छा ने मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसने मुझे कड़ी मेहनत करने और अपने प्रयास जारी रखने के लिए प्रेरित किया। जब उनके पास मेरे करियर के लिए पैसे नहीं थे, तो मेरी मां ने मुझे आगे बढ़ाने के लिए दूसरों से पैसे उधार लिए। मैं आज जहां हूं, वह उनसे मिले समर्थन की वजह से है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed