{"_id":"6777df56601074c4ba07dd07","slug":"ricky-ponting-questions-the-timing-and-phrasing-of-rohit-sharma-s-decision-to-opt-out-of-the-scg-test-2025-01-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: रोहित को सिडनी टेस्ट से बाहर बैठाने के तर्क से हैरान हैं पोंटिंग, भारतीय कप्तान को लेकर दिया बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: रोहित को सिडनी टेस्ट से बाहर बैठाने के तर्क से हैरान हैं पोंटिंग, भारतीय कप्तान को लेकर दिया बयान
Fri, 03 Jan 2025 06:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 03 Jan 2025 06:30 PM IST
सार
यह पहले से ही तय माना जा रहा था कि रोहित इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे। रोहित की जगह तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभाल रहे हैं। टॉस के लिए आए जसप्रीत बुमराह ने कहा कि रोहित ने सिडनी टेस्ट से आराम करने का विकल्प चुना है।
विज्ञापन
रिकी पोंटिंग
- फोटो : twitter
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा को सिडनी टेस्ट से बाहर बैठाए जाने के तर्क से हैरान हैं। पोंटिंग का कहना है कि जब उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट मैच के दौरान यह सुना कि रोहित ने बाहर बैठने का विकल्प चुना है तो मैं इस शब्द से हैरान था। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि रोहित को बाहर रखने का कदम अपेक्षित था।
विज्ञापन
भारत ने किए दो बदलाव
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को शामिल किया था, जबकि चोटिल तेज गेंदबाज आकाश दीप की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग-11 में जगह दी गई है। यह पहले से ही तय माना जा रहा था कि रोहित इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे। रोहित की जगह तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभाल रहे हैं। टॉस के लिए आए जसप्रीत बुमराह ने कहा कि रोहित ने सिडनी टेस्ट से आराम करने का विकल्प चुना है।

पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू कार्यक्रम में कहा, मुझे लगता है कि प्रतिक्रिया यही है कि सभी को उम्मीद थी कि ऐसा हो सकता है। पिछले कुछ दिनों से चर्चा चल रही थी कि रोहित यह मैच नहीं खेलेंगे, शुभमन गिल वापस आएंगे और बुमराह शायद फिर से कप्तानी संभालेंगे और ऐसा ही हुआ।
रोहित को बाहर रखने के फैसले पर क्या बोले पोंटिंग?
परिस्थितियों को देखते हुए पोंटिंग इससे पूरी तरह सहमत थे कि खराब फॉर्म में चल रहे रोहित सिडनी क्रिकेट मैदान में निर्णायक मैच में नहीं खेले। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान को भारतीय खेमे से आई खबर के शब्दों से हैरानी हुई। पोंटिंग ने कहा, जब मैंने इतने अहम मैच में बाहर होने की बात सुनी तो मैं बहुत हैरान हुआ। हम जानते हैं कि वह लंबे समय से भारतीय क्रिकेट के लिए एक महान खिलाड़ी रहे हैं। इसलिए जिस तरह से यह कहा गया, वह हैरानी भरा था। भारतीय खेमे से जो सुनने को मिल रहा है, उस पर हमें विश्वास करना होगा। लेकिन इतना बड़ा मैच होने के कारण और यह जानते हुए कि उन्हें ट्रॉफी बरकरार रखने के लिए यह मैच जीतना ही होगा तो उनके सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक के लिए बाहर निकलने के फैसले का समय दिलचस्प था।