फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ricky Ponting gives major update on Rishabh Pant comeback and availablity for entire IPL 2024

IPL 2024: '14 नहीं तो 10 मैच भी...', रिकी पोंटिंग का ऋषभ पंत की वापसी को लेकर बड़ा बयान, वॉर्नर पर कही यह बात

Wed, 07 Feb 2024 01:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 07 Feb 2024 01:17 PM IST
सार

हाल ही में मेजर क्रिकेट लीग में वॉशिंगटन फ्रीडम टीम के मुख्य कोच बने पोंटिंग ने कहा कि पंत दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने को लेकर आशान्वित हैं। हालांकि, पंत कप्तानी या विकेटकीपिंग कर पाएंगे या नहीं इस पर पोंटिंग अभी आश्वस्त नहीं हैं।

विज्ञापन
Ricky Ponting gives major update on Rishabh Pant comeback and availablity for entire IPL 2024
रिकी पोंटिंग और ऋषभ पंत - फोटो : IPL

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को उम्मीद है कि ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में सभी मैच खेलेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि यह तय नहीं है कि वह बतौर कप्तान या विकेटकीपर उपलब्ध होंगे या नहीं। पंत 2022 में कार दुर्घटना में घायल हो गए थे और फिलहाल इसी से उबर रहे हैं। पंत की सर्जरी हुई थी और वह फिटनेस हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

पोंटिंग ने विकेटकीपिंग को लेकर कही यह बात

हाल ही में मेजर क्रिकेट लीग में वॉशिंगटन फ्रीडम टीम के मुख्य कोच बने पोंटिंग ने कहा कि पंत दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने को लेकर आशान्वित हैं। पोंटिंग ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर कहा, 'ऋषभ अपनी वापसी को लेकर आश्वस्त हैं, लेकिन हम सुनिश्चित नहीं हैं कि वह किस क्षमता में उपलब्ध होंगे। वह सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस के वीडियो पोस्ट कर रहे हैं, लेकिन हम आईपीएल 2024 के पहले मैच से केवल छह सप्ताह दूर हैं। वह विकेटकीपिंग कर पाएंगे या नहीं, इसको लेकर अभी हम कुछ नहीं कह सकते।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'2023 में हमें पंत की कमी महसूस हुई'

Ricky Ponting gives major update on Rishabh Pant comeback and availablity for entire IPL 2024
ऋषभ पंत के साथ रिंकी पोंटिंग और जेम्स होप्स - फोटो : IPL/BCCI
उन्होंने कहा, 'अगर मैं उनसे पूछूंगा तो वह विकेटकीपर के रूप में भी सभी मैच खेलने को तैयार होंगे। वह ऐसे ही हैं और हम भी उनकी वापसी को लेकर उम्मीदों से बंधे हुए हैं। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी और हमारे कप्तान हैं। हमें आईपीएल 2023 में उनकी कमी महसूस हुई थी। उनके साथ एक भयानक दुर्घटना हुई थी और पिछले 12-13 महीनों में उन्होंने बहुत कुछ झेला है। वह जीवित रहने के लिए भाग्यशाली हैं। उन्हें अकेले ही फैसला लेने दें कि उन्हें क्या करना है।'
विज्ञापन

'14 नहीं तो 10 मैच भी खेलें तो अच्छा है'

पोंटिंग ने कहा- हमें उम्मीद है। हम उन्हें खेलते हुए देखना चाहते हैं। मुझे नहीं पता कि हम उन्हें सभी मैचों में खेलते हुए देखेंगे या नहीं। अगर वह 10 मैचों में भी खेलते हैं, तो यह हमारे लिए अच्छा होगा। पोंटिंग ने पुष्टि की कि अगर पंत कप्तानी नहीं कर पाते हैं तो डेविड वॉर्नर फिर से दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते दिखेंगे। कोच अपनी मौजूदा टीम से खुश हैं, लेकिन स्वीकार किया कि दिल्ली ने पिछले दो साल में खराब प्रदर्शन किया है।

टीम को लेकर कही यह बात

Ricky Ponting gives major update on Rishabh Pant comeback and availablity for entire IPL 2024
ऋषभ पंत और रिकी पोंटिंग - फोटो : IPL/BCCI
उन्होंने कहा, 'हैरी ब्रूक, मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर अच्छे विदेशी खिलाड़ी हैं। मार्श और डेवी ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करेंगे और ब्रूक हमारे फिनिशर होंगे। एनरिक नॉर्टजे, जे रिचर्डसन, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव अच्छे गेंदबाज हैं। हमारे पास आईपीएल 2024 के लिए अच्छी टीम है, लेकिन पिछले दो साल अच्छे नहीं रहे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed