फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Irani Cup: Rest of India Seal Historic Win as They Make a Record Run Chase to Defeat Mumbai

खिताब के लिए चाहिए थे 482 रन, पूरा कर रचा इतिहास

Fri, 11 Mar 2016 12:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 11 Mar 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
Irani Cup: Rest of India Seal Historic Win as They Make a Record Run Chase to Defeat Mumbai

टी-20 वर्ल्ड कप के धूम-धड़ाके के बीच 482 रनों के टारगेट को शेष भारत ने अंतिम दिन के आखिरी क्षणों में हासिल कर इतिहास रच

विज्ञापन

दिया। शुरुआत के चार दिन विपक्षी टीम और रणजी चैंपियन मुंबई बढ़त की ओर दिख रही थी। लेकिन पांचवें दिन पूरा मैच पलट गया। 
ईरानी ट्रॉफी में मुंबई ने पहली पारी में 603 रन बनाए थे। टीम के शुरुआती 6 बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया और इसमें दो बल्ले से
शतक भी निकले। जवाब में शेष भारत ने 306 रन बनाए थे। शेष भारत के गेंदबाज जयंत यादव ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके थे।

दूसरी पारी में मुंबई टीम के बल्लेबाजों की कलई खुल गई। बिना किसी अर्धशतक के टीम 182 रनों पर ढ़ेर हो गई। दूसरी पारी में भी
जयंत यादव ने 4 विकेट झटके। दूसरी पारी में जल्दी सिमटने के बावजूद मुंबई ने शेष भारत को डेढ़ दिन में 482 रनों का मुश्किल लक्ष्य
दिया।

बेहद मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए शेष भारत ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया और 5 बल्लेबाजों की फिफ्टी (एक शतक
समेत) के सहयोग से अंतिम दिन आखिरी क्षणों में 4 विकेट से बाजी मारी और ईरानी कप अपने नाम किया।

हालांकि यह रिकॉर्ड पहली बार नहीं है। इससे पहले दिल्ली ने 1980-81 में 628 रन और कर्नाटक ने 2013-14 में 606 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed