फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Reports Suggest that head coach Gautam Gambhir wanted batter Cheteshwar Pujara in team selectors decline

IND vs AUS: पुजारा को टीम में रखना चाहते थे मुख्य कोच गंभीर? चयनकर्ताओं ने ठुकराई मांग, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Wed, 01 Jan 2025 01:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 01 Jan 2025 01:56 PM IST
सार

पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया में 47.28 के औसत से 11 मैचों में 993 रन बनाए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि पर्थ टेस्ट में जीत के बाद भी गंभीर ने पुजारा को लेकर बात की थी। पुजारा 2018-19 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

विज्ञापन
Reports Suggest that head coach Gautam Gambhir wanted batter Cheteshwar Pujara in team selectors decline
गौतम गंभीर - फोटो : BCCI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पिछड़ने के बाद भारतीय टीम सवालों के घेरे में है। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू जमीन पर मिली 0-3 की हार के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दो मैच गंवाने से कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और मुख्य कोच गौतम गंभीर पर निशाना साधा जा रहा है। इस बीच एक मीडिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है जिसमें बताया गया है कि गंभीर इस सीरीज के लिए अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को टीम में लेना चाहते थे, लेकिन चयनकर्ताओं ने उनकी मांग ठुकरा दी थी। 
विज्ञापन

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, मेलबर्न में चौथे टेस्ट में हार के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में तनावपूर्ण माहौल हो गया था और गंभीर टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन से काफी नाराज हुए थे। पुजारा ने भारत के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन वह 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के बाद से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए फाइनल मैच में पुजारा ने 14 और 27 रन बनाए थे और कंगारू टीम ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर ने खिलाड़ियों से कहा कि बस अब बहुत हुआ। गंभीर ने इरादे और टीम हित के बीच टकराव के बारे में भी बात की थी। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे चर्चा की गई योजनाओं को क्रियान्वित करने के बजाय अपने हिसाब से काम कर रहे हैं। उन्होंने चर्चा की कि सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद से बल्लेबाज पिछले कुछ समय से खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने किसी खिलाड़ी का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में बेहतर है पुजारा का रिकॉर्ड 
मौजूदा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय शीर्ष क्रम का अधिकतर समय विफल होना यह साबित कर रहा है कि टीम में पुजारा जैसे किसी अनुभवी का होना जरूरी था। पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया में 47.28 के औसत से 11 मैचों में 993 रन बनाए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि पर्थ टेस्ट में जीत के बाद भी गंभीर ने पुजारा को लेकर बात की थी। पुजारा 2018-19 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 1258 गेंदों का सामना किया था और 521 रन बनाए थे। पुजारा एक समय भारतीय बल्लेबाजी आक्रमण का मजबूत केंद्र थे। 

Reports Suggest that head coach Gautam Gambhir wanted batter Cheteshwar Pujara in team selectors decline
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : अमर उजाला
हेजलवुड ने भी पुजारा को सराहा था 
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने भी पुजारा की प्रशंसा की थी और कहा था कि वह इस बात से खुश हैं कि सौराष्ट्र का यह बल्लेबाज इस बार ऑस्ट्रेलिया दौरे का हिस्सा नहीं होगा। अक्तूबर 2024 में पुजारा ने 25वें रणजी ट्रॉफी शतक को अपने 18वें प्रथम श्रेणी दोहरे शतक में बदला था। उन्होंने यह पारी छत्तीसगढ़ के खिलाफ राजकोट में खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed