फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Reports says Navdeep Saini and Shardul Thakur tour of South Africa ahead of the third Test match 

टेस्ट में क्लीन स्वीप से बचने के लिए टीम इंडिया ने इन दो धाकड़ गेंदबाज को दिया न्यौता

Fri, 19 Jan 2018 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नयी दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नयी दिल्ली Updated Fri, 19 Jan 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
Reports says Navdeep Saini and Shardul Thakur tour of South Africa ahead of the third Test match 
टीम इंडिया - फोटो : File

दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों के प्रहार से बुरी तरह कराह रहे टीम इंडिया के बल्लेबाजों को उछाल भरी गेंदों की प्रैक्टिस के लिए दिल्ली के नवदीप सैनी और मुंबई के शार्दुल ठाकुर को जोहांसबर्ग बुलाया गया है। हालांकि इन दोनों ही गेंदबाजों को पहले ही बुलाया गया था, लेकिन सैनी ने दक्षिण अफ्रीकी दौरे की बजाय रणजी ट्राफी फाइनल को वरीयता दी। तीसरे टेस्ट में सही इज्जत बचाने और व्हाइट वॉश से बचने के लिए इन दोनों गेंदबाजों को बतौर नेट गेंदबाज जोहांसबर्ग भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


बीसीसीआई से जुड़े सूत्र बताते हैं कि इन दोनों ही गेंदबाजों के गुरुवार की रात या शुक्रवार तक दक्षिण अफ्रीका रवाना होने की उम्मीद है। वांडरर्स की पिच उछाल भरी गेंदों के लिए मशहूर है। सैनी और ठाकुर की गेंदों में तेजी भी है और दोनों उछाल भी पैदा कर सकते हैं। साथ ही दोनों ही गेंदबाज आउट स्विंग भी बखूबी करा लेते हैं। टीम मैनेजमेंट को नेट पर प्रैक्टिस के लिए ऐसे ही गेंदबाजों की जरूरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर टीम मैनेजमेंट ने इन दोनों की डिमांड की है। 
विज्ञापन


बोर्ड सूत्रों का कहना है कि टीम मैनेजमेंट नेट पर लंबे गेंदबाजों की प्रैक्टिस की लगातार मांग कर रहा है। ये दोनों गेंदबाज लंबे भी हैं। इन दोनों के जाने से शमी, इशांत, बुमराह और भुवनेश्वर पर तीसरे टेस्ट से पहले नेट प्रैक्टिस कराने का बोझ कम होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed