फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Report: Virat Kohli received threat in Ahmedabad, four arrested, rcb cancelled practice match and pc ipl 2024

Report: अहमदाबाद में मिली कोहली को धमकी, चार गिरफ्तार, टीम ने रद्द किया अभ्यास और प्रेस कॉन्फ्रेंस

Wed, 22 May 2024 06:20 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 22 May 2024 06:20 PM IST
सार

एलिमिनेटर मैच से पहले विराट कोहली को अहमदाबाद में धमकी मिली जिसकी वजह से आरसीबी ने अपना एकमात्र प्रैक्टिस मैच रद्द कर दिया। इसके अलावा मैच से पहले कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस भी नहीं हुई।

विज्ञापन
Report: Virat Kohli received threat in Ahmedabad, four arrested, rcb cancelled practice match and pc ipl 2024
विराट कोहली - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच 22 मई को खेला जाएगा। इस मैच में हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी जबकि दूसरी टीम क्वालिफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। एलिमिनेटर मैच से पहले विराट कोहली को अहमदाबाद में धमकी मिली जिसकी वजह से आरसीबी ने अपना एकमात्र प्रैक्टिस सेशन रद्द कर दिया। इसके अलावा मैच से पहले कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस भी नहीं हुई। इसका खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ।
विज्ञापन


रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
इस मुकाबले से पहले आनंदबाजार पत्रिका की एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली को धमकी मिली थी जिसकी वजह से आरसीबी ने प्रैक्टिस सेशन और प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दिया। जानकारी के अनुसार, गुजरात पुलिस ने सोमवार रात को अहमदाबाद एयरपोर्ट से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया। हालांकि, अब तक दोनों टीमों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गर्मी की वजह से आरसीबी ने अपने प्रैक्टिस सेशन का समय बदला था। उन्हें बताया गया था कि 6:30 बजे के बाद मौसम में ठंडक होगी। इसके बाद बेंगलुरु ने अपना प्रैक्टिस सेशन रद्द करने का फैसला लिया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी का बयान
इस मामले में पुलिस अधिकारी विजय सिंह ज्वाला ने कहा, "अहमदाबाद पहुंचने के बाद विराट कोहली को गिरफ्तारियों के बारे में पता चला।  उनकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आरसीबी जोखिम नहीं लेना चाहता था। उन्होंने हमें सूचित किया कि कोई अभ्यास सत्र नहीं होगा। राजस्थान रॉयल्स को भी इसके बारे में सूचित किया गया था, लेकिन उन्हें अपने अभ्यास को आगे बढ़ाने में कोई समस्या नहीं थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

माल्या ने की कोहली की तारीफ
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले से पहले आरसीबी के पूर्व मालिक ने विराट कोहली को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किंग कोहली की तारीफ की। उन्होंने लिखा, "जब मैने आरसीबी टीम के लिए बोली लगाई और विराट के लिए बोली लगाई तो मेरी अंतरात्मा ने कहा कि इससे बेहतर पसंद नहीं हो सकती।’’ इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि आरसीबी इस बार आईपीएल जीत सकती है। माल्या ने आगे लिखा ,‘‘मेरी अंतरात्मा कह रही है कि आरसीबी इस साल आईपीएल जीत सकती है। शुभकामनाएं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed