फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Report: PCB Chief Najam Sethi Met ACC Officials In UAE, Wants To Discuss Asia Cup 2023 With Jay Shah

Report: ACC के अधिकारियों से मिले PCB चीफ नजम सेठी, एशिया कप की मेजबानी को लेकर जय शाह से कर सकते हैं मुलाकात

Tue, 17 Jan 2023 10:37 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 17 Jan 2023 10:37 AM IST
सार

2023 में होने वाला अगला एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। एशिया कप आगामी आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट को देखकर उसी फॉर्मेट में खेला जाता है।

विज्ञापन
Report: PCB Chief Najam Sethi Met ACC Officials In UAE, Wants To Discuss Asia Cup 2023 With Jay Shah
नजम सेठी और जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष नजम सेठी ने संयुक्त अरब अमीरात में एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अधिकारियों से मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब वह एशिया कप 2023 की मेजबानी को लेकर एसीसी के अध्यक्ष जय शाह से मिलना चाहते हैं। जय शाह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव भी हैं। सूत्रों के मुताबिक, सेठी का पूरा ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि एशिया कप 2023 को उनके देश से बाहर नहीं ले जाया जाए। पिछले साल जय शाह ने कहा था कि टूर्नामेंट तटस्थ स्थान पर होगा।
विज्ञापन

सूत्र ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया- नजम सेठी इंटरनेशनल लीग टी20 (आईएलटी20, अमीरात क्रिकेट बोर्ड द्वारा टी20 लीग) के उद्घाटन समारोह के लिए यूएई आए थे। उन्होंने एसीसी अधिकारियों से मुलाकात की और एशिया कप 2023 पर चर्चा के लिए फरवरी में एसीसी अध्यक्ष जय शाह से मिलने की इच्छा व्यक्त की। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में पीसीबी के पूर्व प्रमुख रमीज राजा ने कहा था कि भारतीय टीम के उनके देश का दौरा नहीं करने के कारण अगर एशिया कप की मेजबानी के अधिकार वापस ले लिए जाते हैं तो पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2023 से हटने पर विचार कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व पीसीबी चीफ रमीज राजा की गीदड़भभकी

Report: PCB Chief Najam Sethi Met ACC Officials In UAE, Wants To Discuss Asia Cup 2023 With Jay Shah
रमीज राजा - फोटो : सोशल मीडिया
रमीज ने कहा था- ऐसा नहीं है कि हमारे पास मेजबानी के अधिकार नहीं हैं और हम इसकी मेजबानी करने की गुहार लगा रहे हैं। हमने अधिकार जीते थे। अगर भारत नहीं आता है, तो वह न आएं। अगर पाकिस्तान से एशिया कप छीन लिया जाता है, तो शायद हम भी वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएंगे। रमीज राजा ने यह भी कहा- अगर भारत अगले साल पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप से बाहर होने का विकल्प चुनता है, तो पाकिस्तान भी 2023 में भारत में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगा।
विज्ञापन

पीसीबी में मच गई थी खलबली

जय शाह के बयान के बाद पीसीबी ने कहा था कि इस तरह के बयानों में एशियाई और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समुदायों को विभाजित करने की क्षमता है और यह आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 और 2024 से 2031 में भारत में भविष्य के आईसीसी कार्यक्रमों के लिए पाकिस्तान की भारत यात्रा को प्रभावित कर सकता है। इसके बाद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बयान दिया था कि भारत सभी टीमों के साथ 2023 विश्व कप की मेजबानी करेगा।

'हम विश्व कप की सफल मेजबानी करेंगे'

Report: PCB Chief Najam Sethi Met ACC Officials In UAE, Wants To Discuss Asia Cup 2023 With Jay Shah
रमीज राजा और अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
खेल मंत्री ने कहा था कि भारत किसी भी खतरे से डरने वाला नहीं है और वह उन्हें टूर्नामेंट की मेजबानी करने से नहीं रोकेगा। उन्होंने कहा- हमने पहले भी विश्व कप की सफलतापूर्वक मेजबानी की है और सभी टीमों ने खुशी से भाग लिया। हम 2022 में भी टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे और सभी टीमें इसमें खेलेंगी। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने भी कहा कि एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान का दौरा करना बोर्ड का फैसला नहीं है और वह सरकार के फैसले पर भरोसा करेंगे। 

बीसीसीआई अध्यक्ष ने एशिया कप को लेकर क्या कहा था?

Report: PCB Chief Najam Sethi Met ACC Officials In UAE, Wants To Discuss Asia Cup 2023 With Jay Shah
रोजर बिन्नी - फोटो : अमर उजाला
बिन्नी ने कहा- यह हमारी कॉल नहीं है। हम यह नहीं कह सकते कि हमारी टीम को कहां जाना है। अगर हम देश छोड़ते हैं या अन्य देश यहां आते हैं तो हमें सरकार से मंजूरी लेनी होती है। हम अपने दम पर यह फैसला नहीं ले सकते, हमें भरोसा करना होगा। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा था कि मेन इन ब्लू अपने काम पर ध्यान केंद्रित करेंगे और बीसीसीआई सचिव जय शाह की 2023 एशिया कप के लिए भारत की पाकिस्तान यात्रा के संबंध में टिप्पणी पर शीर्ष बोर्ड द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करेंगे। 

रोहित ने एशिया कप 2023 को लेकर क्या कहा?

Report: PCB Chief Najam Sethi Met ACC Officials In UAE, Wants To Discuss Asia Cup 2023 With Jay Shah
रोहित शर्मा और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने पिछले साल टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था- मेरा ध्यान विश्व कप पर है। बीसीसीआई जो भी फैसला करेगा, हम उसके अनुसार चलेंगे। 2009 में श्रीलंकाई टीम पर आतंकवादी हमले के बाद क्रिकेट टीमों ने पाकिस्तान का दौरा बंद कर दिया था। 2015 में ही देश में अंतरराष्ट्रीय दौरे फिर से शुरू हुए। तब से जिम्बाब्वे, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड कुछ ऐसी टीमें हैं जिन्होंने द्विपक्षीय सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया है।

जय शाह ने क्या कहा था?

Report: PCB Chief Najam Sethi Met ACC Officials In UAE, Wants To Discuss Asia Cup 2023 With Jay Shah
अरुण धूमल और जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, एशिया कप 2023 पहले पाकिस्तान में होना था। हालांकि, एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन जय शाह ने कहा था कि इसे न्यूट्रल जगह पर कराया जाएगा। उन्होंने कहा था कि इसे यूएई भी शिफ्ट किया जा सकता है। जय शाह ने कहा- एशिया कप 2023 न्यूट्रल वेन्य पर खेला जाएगा। भारत सरकार हमारी टीम के पाकिस्तान जाने की अनुमति पर फैसला करती है, इसलिए हम उस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। जय शाह के इस बयान के बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई थी। 

वनडे फॉर्मेट में होगा अगला एशिया कप

Report: PCB Chief Najam Sethi Met ACC Officials In UAE, Wants To Discuss Asia Cup 2023 With Jay Shah
भारत बनाम पाकिस्तान मैच - फोटो : सोशल मीडिया
2023 में होने वाला अगला एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। एशिया कप आगामी आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट को देखकर उसी फॉर्मेट में खेला जाता है। यानी 2022 में टी20 विश्व कप खेला जाना था। ऐसे में एशिया कप भी टी20 फॉर्मेट में खेला गया। वहीं, 2023 में वनडे विश्व कप होना है। ऐसे में एशिया कप भी वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। यह एशिया कप का 16वां संस्करण होगा। श्रीलंकाई टीम फिलहाल डिफेंडिंग चैंपियन है। भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा सात बार एशिया कप अपने नाम किया है। वहीं, श्रीलंका ने छह बार एशिया कप का खिताब जीता है। पाकिस्तान ने दो बार यह टूर्नामेंट अपने नाम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed