फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Relief for former pacer of Pakistan Shoaib Akhtar as PTV withdraws legal Rawalpindi Express resigned on air during the show

शोएब अख्तर को राहत: पीटीवी ने वापस लिया नोटिस, रावलपिंडी एक्सप्रेस ने ऑन एयर छोड़ दिया था शो

Sat, 27 Nov 2021 09:42 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 27 Nov 2021 09:42 AM IST
सार

पीटीवी ने शोएब अख्तर को दिया अपना कानूनी नोटिस वापस ले लिया। 26 अक्तूबर को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी-20 विश्व कप मैच पर चर्चा के दौरान उन्होंने ऑन एयर इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान प्रोग्राम की एंकरिंग कर रहे नौमान नियाज से अख्तर की बहस हो गई थी। 

विज्ञापन
Relief for former pacer of Pakistan Shoaib Akhtar as PTV withdraws legal Rawalpindi Express resigned on air during the show
शोएब अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान टेलीविजन कॉरपोरेशन (पीटीवी) नेटवर्क ने उस कानूनी नोटिस को वापस ले लिया है, जो उसने कथित तौर पर अनुबंध के उल्लंघन के लिए हर्जाने के रूप में 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को भेजा था। इस घटना से संबंधित जानकारी रखने वाले सूत्र ने कहा, पीटीवी नेटवर्क ने लाहौर में सत्र अदालत की सुनवाई के दौरान शोएब अख्तर को दिया अपना कानूनी नोटिस वापस ले लिया। पीटीवी के वकील ने लाहौर में कहा, दोनों पक्षों ने अपने मतभेद सुलझा लिए हैं और वे मामले को आगे नहीं ले जाना चाहते। इसके बाद कोर्ट ने मुकदमा खत्म कर दिया। 

विज्ञापन


26 अक्तूबर की घटना

आईसीसी टी-20 विश्व कप के दौरान पाकिस्तान और ऩ्यूजीलैंड के बीच 26 अक्तूबर को मैच खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया था। मैच के बाद शोएब अख्तर पीटीवी स्पोर्ट्स की डिबेट में हिस्सा ले रहे थे जिसमें सर विवियन रिचर्ड्स, डेविड गावर, आकिब जावेद, अजहर महमूद, उमर गुल, रशीद लतीफ और सना मीर शामिल थीं। इस दौरान प्रोग्राम की मेजबानी कर रहे नौमान नियाज ने शोएब अख्तर से पूछा कि क्या हमने न्यूजीलैंड को हराने के लिए ज्यादा ओवर नहीं खेले।
विज्ञापन


नियाज की बात को अख्तर ने तव्वजो नहीं दी। वह शाहीन अफरीदी और हैरिस रऊफ को पाकिस्तान टीम में आने का श्रेय लाहौर कलंदर्स को देते रहे। अपने सवाल का जवाब न पाकर नियाज नाराज हो गए। उन्होंने शोएब अख्तर से कहा कि आप ज्यादा स्मार्ट बन रहे हैं, मैं न चाहते हुए भी यह कह रहा हूं कि आप यहां से जा सकते हैं, मैं यह बात ऑन एयर कह रहा हूं। इसके बाद शोएब अख्तर ने ऑन एयर इस्तीफा देकर शो छोड़ कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय चैनल से बतौर गेस्ट जुड़े थे शोएब

टी-20 विश्व कप 2021 में 24 अक्तूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेल गया। यह मुकाबला खेले जाने से पहले शोएब अख्तर दुबई में एक भारतीय चैनल के साथ गेस्ट के तौर पर जुड़े थे। जिसके चलते पीटीवी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ था। इसके अलावा शोएब अख्तर द्वारा ऑन एयर इस्तीफा देने के बाद भी चैनल को नुकसान हुआ और यह एक तरह से करार का उल्लंघन था। जिसके चलते पीटीवी ने शोएब अख्तर को 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed