फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Records: India has scored 200+ runs most number of times, All stats broken in India vs Bangladesh 3rd T20I

Records: भारत पुरुषों के टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 200+ रन बनाने वाला देश, इस साल अब तक जीत चुके 28 मैच

Sun, 13 Oct 2024 09:13 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 13 Oct 2024 09:13 AM IST
सार

2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की जीत का प्रतिशत 95.45 है, जो किसी भी टीम द्वारा एक कैलेंडर ईयर में कम से कम 12 टी20 मैच खेलने वाली टीमों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ है।

विज्ञापन
Records: India has scored 200+ runs most number of times, All stats broken in India vs Bangladesh 3rd T20I
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ने बांग्लादेश को तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में 133 रन से हरा दिया। टीम इंडिया ने इसी के साथ बांग्लादेश को क्लीन स्वीप कर दिया। रनों के लिहाज से यह भारत की टी20 में तीसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2023 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड क 168 रन और 2018 में डबलिन में आयरलैंड को 143 रन से हराया था। यह टीम इंडिया की इस साल (2024) 21वीं जीत रही। किसी भी टीम द्वारा एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय जीतने का रिकॉर्ड युगांडा के नाम है। उसने 2023 में 29 मैच जीते थे। वहीं, भारत ने 2022 में 28 मैच जीते थे। भारत और तंजानिया (साल 2022) ने संयुक्त रूप से 21-21 मैच जीते हैं। 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की जीत का प्रतिशत 95.45 है, जो किसी भी टीम द्वारा एक कैलेंडर ईयर में कम से कम 12 टी20 मैच खेलने वाली टीमों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ है।
विज्ञापन




भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 297 रन बनाए। इसी के साथ टीम इंडिया पुरुषों के टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 200 या इससे ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई। भारतीय टीम ने ऐसा 37 बार किया है। इसके बाद समरसेट का नंबर आता है। उसने 36 बार ऐसा किया है। वहीं, टीम इंडिया ने इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक छह बार 200 या इससे ज्यादा रन बनाए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 200+ का स्कोर छूने के मामले में टीम इंडिया संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गई। भारत ने साल 2023 में सात बार और जापान ने 2024 में सात बार यह आंकड़ा छुआ है। वहीं, इंग्लैंड ने 2022, दक्षिण अफ्रीका ने 2022 और भारत ने इस साल छह-छह बार 200+ का आंकड़ा छुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मैच में कुल मिलाकर 70 बाउंड्रीज (छक्के+चौके) लगीं। भारत ने 47, जबकि बांग्लादेश की ओर से 23 बाउंड्रीज लगीं। यह पुरुषों के टी20 क्रिकेट मैच में  बाउंड्रीज का तीसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इस मामले में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच 2023 में सेंचुरियन में खेला गया टी20 शीर्ष पर है। इस मैच में 81 बाउंड्रीज लगी थीं। वहीं, बुल्गारिया और सर्बिया के बीच 2022 में खेले गए टी20 में 71 बाउंड्रीज लगी थीं। भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबले में कुल 461 रन बने। भारत के 297 रन के जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 164 रन ही बना सकी। यह भारत में किसी टी20 अंतरराष्ट्रीय में कुल रनों का दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इससे पहले 2019 में अफगानिस्तान और आयरलैंड के खिलाफ देहरादून में खेले गए मुकाबले में 472 रन बने थे।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed