{"_id":"6931be12a5185d88fe01ae26","slug":"record-broken-respect-intact-starc-surpasses-wasim-akram-but-still-calls-him-the-real-goat-2025-12-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Starc on Akram: मिचेल स्टॉर्क ने वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद जीता दिल, पाकिस्तानी गेंदबाज को बताया महान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Starc on Akram: मिचेल स्टॉर्क ने वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद जीता दिल, पाकिस्तानी गेंदबाज को बताया महान
Thu, 04 Dec 2025 10:30 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 04 Dec 2025 10:30 PM IST
सार
जिस दिन स्टार्क ने अपना नाम इतिहास में दर्ज कराया, उसी दिन उन्होंने यह भी साबित कर दिया कि महानता सिर्फ रिकॉर्ड से नहीं, बल्कि विनम्रता और सम्मान से भी तय होती है। उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ा, लेकिन दुनिया को याद दिलाया कि वसीम अकरम अब भी GOAT यानी ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम हैं।
विज्ञापन
स्टार्क और वसीम अकरम
- फोटो : ANI
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने गुरुवार को गाबा में खेले जा रहे पिंक-बॉल टेस्ट में इतिहास रच दिया। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दिन वसीम अकरम को पछाड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया, लेकिन रिकॉर्ड तोड़ने के बाद स्टार्क ने जिस अंदाज में पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज की तारीफ की, उसने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
अकरम को बताया असली ‘GOAT’
स्टार्क ने हैरी ब्रूक को आउट कर वसीम अकरम को पीछे छोड़ बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह 418 विकेट लेकर टेस्ट में 15वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। मजेदार बात यह है कि ब्रूक का विकेट लेने से पहले स्टार्क ने दिन की शुरुआत बेन डकेट को पहली ही गेंद पर बोल्ड करके की थी और इसके बाद ओली पोप को आउट कर अकरम के बराबर पहुंचे थे। ब्रूक को आउट कर स्टार्क अकरम से आगे निकले, फिर विल जैक्स, ब्रायडन कार्स और गस एटकिंसन को आउट कर हरभजन सिंह से आगे निकल गए।
रिकॉर्ड बनने के बाद स्टार्क ने कहा, 'मैं इस पर बाद में विचार करूंगा। वसीम अब भी बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों में सबसे ऊंचे दर्जे पर हैं। वह अब भी मुझसे बेहतर हैं।' उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि उन्हें अब भी नहीं पता कि वह पिंक गेंद से इतना अच्छा कैसे खेलते हैं।

वसीम अकरम की प्रतिक्रिया- सुपर स्टार्क!
वसीम अकरम ने भी इस उपलब्धि पर स्टार्क को बधाई देते हुए शानदार संदेश लिखा। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर कहा, 'सुपर स्टार्क! तुम पर गर्व है। यह सिर्फ वक्त की बात थी। इसी तरह कमाल दिखाते रहो।' इस संदेश के बाद क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने कहा कि यही खेल की असली सुंदरता है। एक फैन ने लिखा- प्रतिस्पर्धा के साथ सम्मान जरूरी है।

शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी
स्टार्क ने पहले दिन छह विकेट लेकर इंग्लैंड की पारी को बड़ा झटका दिया। हालांकि, जो रूट ने शानदार शतक लगाकर इंग्लैंड को लड़ने लायक स्थिति में पहुंचाया और टीम ने दिन का खेल 325/9 पर समाप्त किया।जो रूट और जैक क्राउली ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन स्टार्क की घातक गेंदबाजी ने इंग्लैंड को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया।