फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB vs UP Highlights Royal Challengers Bangalore vs UP Today Women IPL Match Scorecard News in Hindi

WPL 2023: एलिसा हीली की धमाकेदार पारी से यूपी वॉरियर्स की बड़ी जीत, स्मृति मंधाना की RCB चौथे मैच में भी हारी

Fri, 10 Mar 2023 11:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Fri, 10 Mar 2023 11:19 PM IST
सार

टूर्नामेंट में आरसीबी की यह लगातार चौथी हार है। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम अब तक चारों मैच हार चुकी है। दूसरी ओर, यूपी ने तीन मैचों में दो जीत हासिल किए हैं।

विज्ञापन
RCB vs UP Highlights Royal Challengers Bangalore vs UP Today Women IPL Match Scorecard News in Hindi
एलिसा हीली - फोटो : WPL

विस्तार

यूपी वॉरियर्स ने शुक्रवार को महिला प्रीमियर लीग (WPL) के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। यूपी की यह दूसरी जीत है। उसके लिए कप्तान कप्तान एलिसा हीली ने नाबाद 96 की आतिशी पारी खेली। टूर्नामेंट में आरसीबी की यह लगातार चौथी हार है। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम अब तक चारों मैच हार चुकी है। दूसरी ओर, यूपी ने तीन मैचों में दो जीत हासिल किए हैं।
विज्ञापन


सोफिया एक्लेस्टोन की शानदार गेंदबाजी की मदद से यूपी ने आरसीबी को 19.3 ओवर में 138 रन पर समेट दिया। सोफिया ने 13 रन देकर चार विकेट लिए। उनके अलावा दीप्ति शर्मा ने 26 रन देकर तीन और राजेश्वरी गायकवाड़ ने 26 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। जवाब में यूपी वॉरियर्ज ने 42 गेंद शेष रहते 13 ओवर में बिना विकेट गंवाए 139 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन


एलिस पैरी और डिवाइन ही टिक पाईं
आरसीबी की ओर से एलिस पैरी ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 39 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली और छह चौके व एक छक्का जड़ा। एलिस पैरी के अलावा सोफी डिवाइन (36 रन) ही कुछ देर तक यूपी की गेंदबाजों का सामना कर पाईं। आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टीम को निराश किया और वह चार रन ही बना पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हीली और देविका ने की शतकीय साझेदारी
यूपी वॉरियर्स के लिए कप्तान हीली ने अपनी नाबाद अर्धशतकीय पारी में 47 गेंदों का सामना किया और 18 चौके व एक शानदार छक्का जड़ा। वहीं, देविका वैद्य ने कप्तान का अच्छा साथ निभाते हुए 31 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाए और पांच चौके जड़े। दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने नाबाद 139 रन की साझेदारी की।


हीली ने बनाया टूर्नामेंट का उच्चतम स्कोर
हीली को उनकी दमदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मंधाना ने इस सलामी जोड़ी को तोड़ने के लिए सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया लेकिन कोई भी सफलता हासिल नहीं कर पाईं। हीली की नाबाद 96 रन की पारी इस टूर्नामेंट में किसी खिलाड़ी सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले ताहिला मैक्ग्रा ने 90 रन नाबाद बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed