{"_id":"64293386eab996d6ae01f49f","slug":"rcb-vs-mi-ipl-2023-5th-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2023-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RCB vs MI Playing 11: मुंबई के खिलाफ जीत का चौका लगाने उतरेगी बैंगलोर की टीम, जानें कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB vs MI Playing 11: मुंबई के खिलाफ जीत का चौका लगाने उतरेगी बैंगलोर की टीम, जानें कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर
Sun, 02 Apr 2023 01:20 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 02 Apr 2023 01:20 PM IST
सार
Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians Playing 11 Prediction : आंकड़ों की बात करें तो मुंबई की टीम बैंगलोर के खिलाफ पिछले तीन मैच हार चुकी है। आईपीएल 2021 में दोनों मुकाबलों में बैंगलोर को जीत मिली थी। 2022 में दोनों टीमें एक बार भिड़ीं, जिसमें बैंगलोर ने सात विकेट से जीत हासिल की थी। अब फाफ डुप्लेसिस की अगुआई में बैंगलोर की टीम मुंबई के खिलाफ जीत का चौका लगाने उतरेगी।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुपर संडे में आज डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से है। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। मुंबई और बैंगलोर की टीमें जब भी भिड़ती हैं, मैदान पर एक अलग रोमांच देखने को मिलता है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच टक्कर देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी सात बजे होगा। मुंबई और बैंगलोर के बीच मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा, जो कि बल्लेबाजों के लिए मददगार है। ऐसे में रनों की बारिश हो सकती है।

मुंबई बनाम बैंगलोर
- फोटो : अमर उजाला
आंकड़ों की बात करें तो मुंबई की टीम बैंगलोर के खिलाफ पिछले तीन मैच हार चुकी है। आईपीएल 2021 में दोनों मुकाबलों में बैंगलोर को जीत मिली थी। 2022 में दोनों टीमें एक बार भिड़ीं, जिसमें बैंगलोर ने सात विकेट से जीत हासिल की थी। अब फाफ डुप्लेसिस की अगुआई में बैंगलोर की टीम मुंबई के खिलाफ जीत का चौका लगाने उतरेगी। हालांकि, ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड शानदार है।
मुंबई और बैंगलोर के बीच आईपीएल में 30 मुकाबले हुए हैं। इनमें एमआई ने 17 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि बैंगलोर को 13 मुकाबलों में जीत मिली है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों के रिकॉर्ड के बारे में बात करें तो यहां दोनों के बीच 10 मैच हो चुके हैं। मुंबई का इस स्टेडियम पर रिकॉर्ड शानदार है और उसने बैंगलोर के खिलाफ चिन्नास्वामी में आठ मैच जीते हैं। वहीं, बैंगलोर को अपने होम ग्राउंड में मुंबई के खिलाफ सिर्फ दो मैचों में जीत मिली है। डुप्लेसिस की टीम इस रिकॉर्ड को बेहतर करने उतरेगी।
इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
विराट कोहली का फॉर्म बैंगलोर के लिए राहत की बात होगी। वह चिन्नास्वामी में वापसी कर रन बनाने को लेकर बेताब होंगे। वहीं, टीम को पिछले सीजन की तरह दिनेश कार्तिक से काफी उम्मीदें होंगी। टीम मैनेजमेंट चाहेगा कि कार्तिक पिछले साल की तरह इस साल भी मैच फिनिश करें। वहीं, जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में मुंबई को जोफ्रा आर्चर और 17.50 करोड़ रुपये के कैमरन ग्रीन से काफी उम्मीदें होंगी। आर्चर काफी समय बाद आईपीएल में नजर आएंगे। वहीं, रोहित भी बल्लेबाज के तौर पर दम दिखाना चाहेंगे। 2016 आईपीएल के बाद से रोहित किसी सीजन में 30 से ज्यादा के औसत से रन नहीं बना पाए हैं।
दोनों टीमों के ये खिलाड़ी हैं चोटिल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कई खिलाड़ी चोटिल हैं, जबकि कुछ खिलाड़ी अब तक टीम से नहीं जुड़े हैं। जोश हेजलवुड, रजत पाटीदार चोट की वजह से शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हो चुके हैं। अब तक यह भी तय नहीं है कि वह टीम से जुड़ेंगे या नहीं। वहीं, वानिंदु हसरंगा न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने में व्यस्त हैं। वह कुछ मैचों के बाद आरसीबी टीम से जुड़ेंगे। वहीं, मुंबई इंडियंस के लिए बुमराह के अलावा जे रिचर्डसन भी चोटिल हैं। मुंबई ने बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर संदीप वॉरियर को टीम से जोड़ा है।
क्या हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11 और कौन हो सकते हैं इम्पैक्ट प्लेयर, टॉस के मुताबिक जानें
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
क्या हो सकती है बैंगलोर की प्लेइंग-11
संभावित 11 (RCB): फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, आकाश दीप, रीस टॉपले, मोहम्मद सिराज।
बैंगलोर के पास इम्पैक्ट प्लेयर रूल का पूरा उपयोग करने के लिए बेंच पर ज्यादा विकल्प मौजूद नहीं हैं। उनके पास बस इतने ऑप्शन हैं जितना है वह प्लेइंग-11 के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, बाद में बैटिंग करने पर सुयश प्रभुदेसाई इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आ सकते हैं। अगर बैंगलोर की टीम बाद में बॉलिंग करती है तो सिद्धार्थ कौल या कर्ण शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर भेजा जा सकता है।

मुंबई इंडियंस
अगर मुंबई की टीम पहले बैटिंग करती है तो
संभावित 11 (MI): रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, रमनदीप सिंह, जोफ्रा आर्चर, ऋतिक शौकीन, संदीप वॉरियर, जेसन बेहरेनडॉर्फ।
कौन इम्पैक्ट प्लेयर?
इम्पैक्ट प्लेयर विकल्पों के मामले में मुंबई के पास भी कुछ खास नहीं है। अगर टीम पहले बैटिंग करती है तो दूसरी पारी में बाएं हाथ के स्पिनर कुमार कार्तिकेय को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर तिलक वर्मा की जगह लाया जा सकता है।

अगर मुंबई की टीम पहले बॉलिंग करती है तो
संभावित 11 (MI): रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, रमनदीप सिंह, जोफ्रा आर्चर, ऋतिक शौकीन, संदीप वॉरियर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय।
कौन इम्पैक्ट प्लेयर?
यदि मुंबई की टीम पहले गेंदबाजी करती है तो कार्तिकेय को प्लेइंग-11 में लिया जा सकता है, रन चेज के दौरान उनकी जगह तिलक वर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर बनाया जा सकता है।