फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB vs LSG KL Rahul blamed the bowler for the defeat Royal Challengers Bangalore vs Lucknow Super Giants

RCB vs LSG: केएल राहुल ने हार का ठीकरा गेंदबाज के सिर फोड़ा, कहा- अतिरिक्त रन देना पड़ा महंगा

Thu, 21 Apr 2022 12:35 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 21 Apr 2022 12:35 AM IST
सार

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान लोकेश राहुल ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ 18 रन से मिली का ठीकरा गेंदबाजों के सिर फोड़ा। उन्होंने कहा कि उनके गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत के बावजूद बेंगलोर को 15 से 20 रन अधिक बनाने दिए।

विज्ञापन
RCB vs LSG KL Rahul blamed the bowler for the defeat Royal Challengers Bangalore vs Lucknow Super Giants
केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान लोकेश राहुल ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ 18 रन से मिली का ठीकरा गेंदबाजों के सिर फोड़ा। उन्होंने कहा कि उनके गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत के बावजूद बेंगलोर को 15 से 20 रन अधिक बनाने दिए। बेंगलोर के कप्तान और सलामी बल्लेबाज फॉफ डुप्लेसी ने 96 रन की पारी खेल खराब शुरुआत से उबरते हुए छह विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में लखनऊ जोश हेजलवुड (4/25) की धारदार गेंदबाजी के सामने आठ विकेट पर 163 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


राहुल ने मैच के बाद कहा कि उन्हें लगता है कि पहले ओवर में दो विकेट लेकर उन्होंने अच्छी शुरुआत की, बावजूद इसके पावरप्ले में 50 रन (47 रन) बनाने दिए। उन्हें इससे बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था। उन्हें लगता है कि इस पिच पर 180 रन (181 रन) देकर उन्होंने 15 या 20 रन अतिरिक्त दिए। राहुल ने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी। 
विज्ञापन


शुरुआती विकेट के बावजूद उनकी टीम बीच के ओवरों में दबाव नहीं बना पाई। साथ ही उन्हें लक्ष्य का पीछा करते हुए बड़ी साझेदारी की जरूरत थी। जिस तरह फाफ ने आरसीबी के लिए किया। उन्हे लगता है कि शीर्ष तीन या चार बललेबाज में से एक को बड़ी पारी खेलने की जरूरत थी, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed