फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB vs LSG IPL Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi

RCB vs LSG Playing-11: लखनऊ के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगा बैंगलोर, ये हो सकती है दोनों की प्लेइंग-11

Mon, 10 Apr 2023 12:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 10 Apr 2023 12:07 PM IST
सार

Royal Challengers Bangalore vs Lucknow Super Giants Playing 11 Prediction : दोनों टीमों के आंकड़ों की बात करें तो अब तक बैंगलोर और लखनऊ दो बार आमने-सामने आ चुकी हैं। यह दोनों मुकाबले पिछले सीजन खेले गए थे। ग्रुप स्टेज और एलिमिनेटर दोनों में फाफ डुप्लेसिस की टीम विजयी रही थी।

विज्ञापन
RCB vs LSG IPL Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम सोमवार को जब आईपीएल 2023 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपरजाएंट्स से भिड़ेगी तो उसे अपने बल्लेबाजों से बड़ी उम्मीद रहेगी। साथ ही वह डेथ ओवरों में गेंदबाजों से भी अनुशासित प्रदर्शन की आस रखेगी। पिछले मैच में आरसीबी को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 81 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में आरसीबी जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। हालांकि, लीग का अभी शुरुआती दौर चल रहा है, लेकिन बैंगलोर के लिए अंतिम ओवरों की गेंदबाजी चिंता का सबब बनी हुई है। आरसीबी ने पिछले मैच में एक समय कोलकाता के 89 रन पर पांच विकेट गिरा दिए थे, लेकिन इसके बावजूद विपक्षी टीम सात विकेट पर 204 रन बनाने में सफल रही थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई के खिलाफ भी टीम ने अंतिम पांच ओवरों में प्रति ओवर 13 से ऊपर रन दिए थे। हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज नई गेंद से तो अच्छा करने में सफल रहे लेकिन बाद के ओवरों में उतना बेहतर नहीं कर पा रहे हैं। श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा के खेलने पर अभी भी संशय है। इसके अलावा हेजलवुड एड़ी की चोट से पीड़ित हैं, इससे डेथ ओवरों में आरसीबी की गेंदबाजी एक कमजोर कड़ी बन गई है। आरसीबी की बल्लेबाजी में बेशक गहराई है। मुंबई के खिलाफ विराट कोहली और कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने जीत में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन कोलकाता के सामने टीम स्पिन के जाल में फंस गई।
विज्ञापन

सुपरजाएंट्स की गेंदबाजी दमदार  


उधर लखनऊ की टीम पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद पर पांच विकेट से जीत के बाद इस मुकाबले में उतरेगी। युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई अभी तक छह विकेट ले चुके हैं। क्रुणाल पंड्या और अनुभवी अमित मिश्रा भी प्रभावशाली भूमिका अदा कर रहे हैं। तेज गेंदबाजी में तो मार्क वुड अब तक आठ विकेट अपनी झोली में डाल चुके हैं। वुड को फ्लू है और मध्यम गति के गेंदबाज आवेश खान को पिछले मैच में चोट लग गई थी।

देखना है कि वुड और आवेश आरसीबी के खिलाफ उपलब्ध हो पाते हैं कि नहीं। लखनऊ ने अब तक दो मैच जीते हैं और एक मैच गंवाया है। लोकेश राहुल की कप्तानी वाली टीम अपने बल्लेबाजों से निरंतरता की उम्मीद करेगी। काइल मायर्स अच्छा करते आ रहे हैं। हालांकि ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस की फॉर्म चिंताजनक है।  

दोनों टीमों के आंकड़े
दोनों टीमों के आंकड़ों की बात करें तो अब तक बैंगलोर और लखनऊ दो बार आमने-सामने आ चुकी हैं। यह दोनों मुकाबले पिछले सीजन खेले गए थे। ग्रुप स्टेज के मैच में बैंगलोर ने लखनऊ को 18 रन से हराया था। इसके बाद एलिमिनेटर में भी दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं। इस मैच को बैंगलोर ने 14 रन से जीता था।

lsg vs rcb battle for supremacy in ipl between lucknow super giants and royal  challengers bangalore preview ipl 2022,LSG vs RCB Preview: लखनऊ और बैंगलोर  के बीच वर्चस्व की लड़ाई, क्या केएल

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक, माइकल ब्रेसवेल, डेविड विली, हर्षल पटेल, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज।

लखनऊ सुपरजाएंट्स: केएल राहुल (कप्तान), काइल मायर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस/क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या, कृष्णप्पा गौतम/अमित मिश्रा, यश ठाकुर, आवेश खान/जयदेव उनादकट, मार्क वुड, रवि बिश्नोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed