फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़कर सबसे आगे निकले कोहली, बनाया ये कीर्तिमान

Thu, 15 Oct 2020 10:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 15 Oct 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
RCB vs KXIP IPL 2020: virat kohli surpasses MS Dhoni captaincy record
विराट कोहली और एमएस धोनी - फोटो : अमर उजाला

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 10 रन बनाते ही रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली ने अपने नाम बेहद खास रिकॉर्ड दर्ज किया। इस 10 रन के साथ विराट वह आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन (4314) बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।


 

RCB vs KXIP IPL 2020: virat kohli surpasses MS Dhoni captaincy record
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर @RCBTweets

इस मामले में उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। विराट कोहली और एमएस धोनी के बाद तीसरे नंबर पर गौतम गंभीर हैं। महेंद्र सिंह धोनी के नाम आईपीएल में बतौर कप्तान 4275 रन है, वहीं गौतम गंभीर 3518 रन के साथ तीसरे नंबर पर है।
 

RCB vs KXIP IPL 2020: virat kohli surpasses MS Dhoni captaincy record
किंग्स इलेवन पंजाब vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के खिलाफ मैदान में उतरकर कोहली ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज किया। टॉस होते ही विराट वह किसी एक टीम के लिए 200 टी-20 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। पंजाब के खिलाफ गुरुवार को कोहली अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 39 गेंदों में तीन चौके की मदद से 48 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
RCB vs KXIP IPL 2020: virat kohli surpasses MS Dhoni captaincy record
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर @RCBTweets

इससे पहले विराट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने छह विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए और पंजाब को जीत के लिए 172 रन का लक्ष्य दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed