RCB vs KKR Highlights: बैंगलोर ने कोलकाता को तीन विकेट से हराया, दिनेश कार्तिक ने चौका लगाकर दिलाई जीत
{"_id":"624451c67eeb03560b2dd42b","slug":"rcb-vs-kkr-live-cricket-score-royal-challengers-vs-knight-riders-ipl-2022-match-6-at-pune-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"RCB vs KKR Highlights: बैंगलोर ने कोलकाता को तीन विकेट से हराया, दिनेश कार्तिक ने चौका लगाकर दिलाई जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 31 Mar 2022 12:38 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:38 PM IST
खास बातें
RCB vs KKR Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को तीन विकेट से हरा दिया है। इस आईपीएल में यह बैंगलोर की पहली जीत रही। पिछले मैच में उन्हें पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:22 PM, 30-Mar-2022
बैंगलोर ने कोलकाता को तीन विकेट से हराया
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिनेश कार्तिक, शेरफेन रदरफोर्ड और शाहबाज अहमद की पारियों के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स पर जीत हासिल की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम 18.5 ओवर में 128 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में बैंगलोर ने 19.2 ओवर में सात विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए सात रन चाहिए थे। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने एक छक्का और एक चौका लगाकर बैंगलोर को जीत दिलाई।इससे पहले 129 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बैंगलोर ने एक वक्त 17 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद डेविड विली और शेरफेन रदरफोर्ड ने 45 रन और रदरफोर्ड-शाहबाज अहमद ने 39 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर बैंगलोर को जीत की दहलीज तक ले गए। रदरफोर्ड 28 रन, विली 18 रन और शाहबाज 27 रन बनाकर आउट हुए। यह फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी में बैंगलोर की पहली जीत भी है। पिछले मैच में उन्हें पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
वहीं, कोलकाता ने आंद्र रसेल के 25 रन और उमेश यादव के 18 रन की बदौलत 128 रन बनाए। रसेल के अलावा केकेआर का कोई बल्लेबाज 20 प्लस का स्कोर नहीं बना पाया। बैंगलोर के वानिंदु हसरंगा ने चार विकेट झटके। वहीं, आकाश दीप को तीन और हर्षल पटेल को दो विकेट मिला।
11:17 PM, 30-Mar-2022
RCB vs KKR Live: साउदी के ओवर से मैच में रोमांच
18वें ओवर में मैच में ट्विस्ट आया। इस ओवर में टिम साउदी ने दो विकेट झटके। उन्होंने पहले मैदान पर जम चुके शेरफेन रदरफोर्ड को जैक्सन के हाथों कैच कराया। रदरफोर्ड 40 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद साउदी ने वानिंदु हसरंगा को रसेल के हाथों कैच कराया। हसरंगा 4 रन बनाकर आउट हुए। 19 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर सात विकेट पर 122 रन है। आखिरी ओवर में बैंगलोर को सात रन की जरूरत है।
विज्ञापन
11:00 PM, 30-Mar-2022
RCB vs KKR Live: बैंगलोर को पांचवां झटका
16 ओवर के बाद बैंगलोर ने पांच विकेट गंवाकर 101 रन बना लिए हैं। इस ओवर की आखिरी गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने शाहबाज अहदम को स्टंप आउट कराया। शाहबाज 20 गेंदों पर 27 रन बना सके। इसमें तीन छक्के शामिल हैं। शाहबाज और शेरफेन रदरफोर्ड के बीच 31 गेंदों पर 39 रन की साझेदारी हुई। फिलहाल बैंगलोर को 24 गेंदों पर 28 रन की जरूरत है। दिनेश कार्तिक शून्य और रदरफोर्ड 26 रन बनाकर क्रीज पर हैं।10:41 PM, 30-Mar-2022
RCB vs KKR Live: 14 ओवर के बाद बैंगलोर 89/4
14 ओवर के बाद बैंगलोर ने चार विकेट गंवाकर 89 रन बना लिए हैं। फिलहाल शाहबाज अहमद 17 रन और शेरफेन रदरफोर्ड 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। बैंगलोर को अब 36 गेंदों पर 40 रन की जरूरत है।10:25 PM, 30-Mar-2022
RCB vs KKR Live: बैंगलोर को चौथा झटका
11वें ओवर में बैंगलोर को चौथा झटका लगा। सुनील नरेन ने ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड विली को नीतीश राणा के हाथों कैच कराया। विली 28 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। सबसे महत्वपूर्ण उन्होंने 17 पर तीन विकेट गिरने के बाद शेरफेन रदरफोर्ड के साथ 53 गेंदों पर 45 रन की साझेदारी की। 11 ओवर के बाद बैंगलोर ने चार विकेट गंवाकर 62 रन बना लिए हैं। फिलहाल शेरफेन रदरफोर्ड 16 रन और शाहबाज अहमद क्रीज पर हैं।10:18 PM, 30-Mar-2022
RCB vs KKR Live: 10 ओवर के बाद बैंगलोर 59/3
10 ओवर के बाद बैंगलोर ने तीन विकेट गंवाकर 59 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेविड विली 17 रन और शेरफेन रदरफोर्ड 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अनुज रावत (0), कप्तान फाफ डुप्लेसिस (5) और विराट कोहली (12) कुछ खास नहीं कर सके। दोनों के बीच अब तक 42 रन की साझेदारी हो चुकी है। केकेआर के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने दो विकेट चटकाए। बैंगलोर को अब 10 ओवर में 70 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:16 PM, 30-Mar-2022
RCB vs KKR Live: नौ ओवर के बाद बैंगलोर 53/3
नौ ओवर के बाद बैंगलोर ने तीन विकेट गंवाकर 53 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेविड विली 13 रन और शेरफेन रदरफोर्ड 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अनुज रावत (0), कप्तान फाफ डुप्लेसिस (5) और विराट कोहली (12) कुछ खास नहीं कर सके।09:59 PM, 30-Mar-2022
RCB vs KKR Live: पावरप्ले में बैंगलोर ने तीन विकेट गंवाए
पावरप्ले खत्म हो चुका है। बैंगलोर ने पावरप्ले यानी पहले छह ओवर में तीन विकेट गंवाकर 36 रन बनाए। इस दौरान आरसीबी ने अनुज रावत (0), कप्तान फाफ डुप्लेसिस (5) और विराट कोहली (12) का विकेट गंवाया। उमेश यादव ने दो विकेट झटके। वहीं, टिम साउदी को एक विकेट मिला। फिलहाल डेविड विली छह रन और शेरफेन रदरफोर्ड चार रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।09:45 PM, 30-Mar-2022
RCB vs KKR Live: विराट कोहली भी आउट हुए
कोलकाता के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने मैच में ट्विस्ट ला दिया है। उन्होंने पहले ओवर में अनुज रावत (0) को पवेलियन भेजा था। इसके बाद अपने दूसरे ओवर में विराट कोहली को भी पवेलियन भेज दिया। कोहली सात गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। उमेश ने उन्हें विकेटकीपर शेल्डन जैक्सन के हाथों कैच कराया। तीन ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर तीन विकेट पर 22 रन है। फिलहाल शेरफेन रदरफोर्ड और डेविड विली क्रीज पर हैं।09:43 PM, 30-Mar-2022