फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB vs DC IPL Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi

RCB vs DC Playing-11: दिल्ली को पहली जीत की तलाश, आरसीबी पर लगातार तीसरी हार का खतरा, ये हो सकती है प्लेइंग-11

Sat, 15 Apr 2023 09:47 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 15 Apr 2023 09:47 AM IST
सार

Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals Playing 11 Prediction : दोनों टीमों के आंकड़ों की बात करें तो दिल्ली के खिलाफ बैंगलोर ने 62 प्रतिशत मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच 29 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 18 मैच बैंगलोर ने और 10 मैच दिल्ली ने जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है।

विज्ञापन
RCB vs DC IPL Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खराब फॉर्म से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ आईपीएल-16 में अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। यह मुकाबला आरसीबी के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम भी पिछले दो मैच हार चुकी है और उस पर भी लगातार तीसरी हार का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

दोनों टीमों के आंकड़े

दोनों टीमों के आंकड़ों की बात करें तो दिल्ली के खिलाफ बैंगलोर ने 62 प्रतिशत मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच 29 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 18 मैच बैंगलोर ने और 10 मैच दिल्ली ने जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में दोनों टीमें 11 बार भिड़ चुकी हैं। बैंगलोर ने छह और दिल्ली ने चार मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

RCB vs DC IPL Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
अक्षर पटेल के साथ ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
पंत टीम का मनोबल बढ़ाने पहुंचे
भारत और दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी बेंगलुरु पहुंच गए हैं। वहां उन्होंने अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग सेशन के दौरान साथियों का हौसला बढ़ाया। पंत बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) से जुड़ने के लिए गए हैं। वह कुछ दिनों में हल्की ट्रेनिंग शुरू कर सकते हैं। कार दुर्घटना के बाद पंत गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का मैच देखने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम गए थे। तब वह पहली बार दुर्घटना के बाद किसी स्टेडियम में दिखे थे।
विज्ञापन

वॉर्नर फॉर्म में, लेकिन खेल रहे धीमी पारियां

दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर इस आईपीएल में अब तक लगातार दो अर्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 51 और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 65 रन की पारी खेली थी, लेकिन टीम को जीत नसीब नहीं हो पाई है। वॉर्नर के अलावा उप-कप्तान अक्षर पटेल ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि अन्य खिलाड़ियों ने निराश किया है।

गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन से हार रही आरसीबी टीम

RCB vs DC IPL Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : अमर उजाला
टीम प्रबंधन खराब प्रदर्शन को लेकर चिंतित है और कुछ भी उसके हक में नहीं जा रहा है। वहीं, बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस की टीम आरसीबी भी हार से परेशान है। डुप्लेसिस और पूर्व कप्तान विराट कोहली टीम को अच्छी शुरुआत दिलाते हैं। ग्लेन मैक्सवेल भी अच्छा योगदान देकर टीम को बड़े स्कोर तक ले जाते हैं, लेकिन टीम के गेंदबाजों का अंतिम ओवरों में खराब प्रदर्शन बल्लेबाजों की मेहनत पर पानी फेर देता है।

डेथ ओवर गेंदबाजी आरसीबी के लिए परेशानी का विषय

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल शुरुआत में विकेट निकालने में सफल रहते हैं, लेकिन अंतिम ओवर में रन देने से टीम को हार मिल रही है। श्रीलंकाई स्पिन ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा आरसीबी के साथ जुड़ गए हैं और उम्मीद है कि टीम प्रबंधन गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए उन्हें अंतिम एकादश में जगह देगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

RCB vs DC IPL Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL/BCCI
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत/महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, डेविड विली, हर्षल पटेल, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज।

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, मिचेल मार्श, राइली रूसो/रोवमन पॉवेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिच नॉर्त्जे, खलील अहमद/मुकेश कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed