फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB remove picture and name from social media accounts, Yuzvendra Chahal raises eyebrows

IPL 2020: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की इस हरकत से चहल परेशान, पूछा- अरे RCB ये क्या है?

Thu, 13 Feb 2020 08:29 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 13 Feb 2020 08:29 AM IST
विज्ञापन
RCB remove picture and name from social media accounts, Yuzvendra Chahal  raises eyebrows
युजवेंद्र चहल - फोटो : File

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के शुरू होने में अभी एक महीने से ज्यादा का वक्त है। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सोशल मीडिया के कई अकाउंट्स से अपना प्रोफाइल फोटो और नाम हटा लिया है। इसके पीछे की क्या वजह है ये नहीं मालूम, लेकिन उसके फैंस जरूर नाराज हैं।  

विज्ञापन


फैंस को तो छोड़िए बल्कि टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी इससे हैरान हैं। दरअसल, न्यूजीलैंड दौरे से लौट रहे चहल ने ट्वीट किया, 'अरे आरसीबी, यह क्या गुगली है? आपकी प्रोफाइल फोटो और इंस्टाग्राम पोस्ट कहां गई?'
विज्ञापन

 


गौरतलब है कि विराट कोहली की अगुवाई वाली बैंगलोर की टीम ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल का नाम बदल दिया है, जिससे कई लोग परेशान और हैरान भी हैं। अकाउंट ने अपनी डिस्प्ले पिक्चर और कवर फोटो को भी हटा दिया है और नाम बदल कर केवल 'रॉयल चैलेंजर्स' कर दिया। ट्विटर के अलावा यही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर किया गया है।




बता दें कि 29 मार्च से आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 24 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed