फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB are set for a key boost as Josh Hazlewood eyes a comeback for the IPL 2025 playoffs after recovery

IPL 2025: आरसीबी के लिए आई राहत की खबर, प्लेऑफ मैच में उपलब्ध रह सकते हैं जोश हेजलवुड; सामने आई जानकारी

Fri, 23 May 2025 03:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 23 May 2025 03:53 PM IST
सार

आरसीबी की टीम का ग्रुप चरण के शेष दो मुकाबलों में सामना 23 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और 26 मई को लखनऊ सुपर जाएंट्स से होना है। इन दो मैचों में भी आरसीबी को हेजलवुड की सेवाएं नहीं मिल सकेंगी।

विज्ञापन
RCB are set for a key boost as Josh Hazlewood eyes a comeback for the IPL 2025 playoffs after recovery
जोश हेजलवुड - फोटो : ANI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए राहत की खबर सामने आई है। टीम के अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड कंधे की चोट से उबरने के बाद प्लेऑफ के लिए उपलब्ध रह सकते हैं। आईपीएल जब एक सप्ताह के लिए स्थगित हुआ था, तभी से हेजलवुड ब्रिसबेन में रिहैब से गुजर रहे हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि हेजलवुड अब फिट हो गए हैं और आरसीबी के प्लेऑफ मुकाबले के लिए उपलब्ध रह सकते हैं। 
विज्ञापन

 

आरसीबी का ग्रुप चरण में दो मैच शेष 
आरसीबी की टीम का ग्रुप चरण के शेष दो मुकाबलों में सामना 23 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और 26 मई को लखनऊ सुपर जाएंट्स से होना है। इन दो मैचों में भी आरसीबी को हेजलवुड की सेवाएं नहीं मिल सकेंगी। हेजलवुड कंधे में तकलीफ के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और आरसीबी के मेडिकल स्टाफ के साथ मिलकर संयुक्त रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हेजलवुड ने 27 अप्रैल को खेला था आखिरी मैच
हेजलवुड ने मौजूदा आईपीएल सत्र में 27 अप्रैल को मैच खेला था और तब से उन्होंने टीम के दो मैच नहीं खेले। वह भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के कारण लीग में हुए एक हफ्ते के ब्रेक के दौरान स्वदेश लौट गए थे। तब से यह 34 वर्षीय खिलाड़ी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया की तैयारियों के लिए ब्रिसबेन में ट्रेनिंग में जुटा था। पता चला है कि हेजलवुड अच्छी प्रगति कर रहे हैं और 29 मई से शुरू होने वाले नॉकआउट चरण से पहले टीम के साथ जुड़ने के लिए बेहतरीन स्थिति में हैं। आरसीबी के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट ने पिछले हफ्ते कहा था, हमारी चिकित्सा टीम और उनकी चिकित्सा टीम उनकी उबरने की प्रक्रिया पर लगातार संपर्क में है। 
 
विज्ञापन

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं हेजलवुड
हेजलवुड इस सीजन अच्छी फॉर्म में चल रहे थे और उन्होंने 10 मैचों में 17.27 के औसत से 18 विकेट लिए हैं। वह टीम के लिए इस सीजन सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। आरसीबी की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है और उसकी नजरें अपने पहले खिताब पर टिकी हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed