WI Inning
228/3 (19 ov)
Sherfane Rutherford 43(23)*
Shai Hope 89 (47)
IND elected to bowl
{"_id":"60a2adb18ebc3e25fb1608c3","slug":"rcb-all-rounder-daniel-sams-takes-a-break-from-international-cricket-after-returning-from-ipl-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला: इस कंगारू खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया ब्रेक, IPL से लौटते ही कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फैसला: इस कंगारू खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया ब्रेक, IPL से लौटते ही कही यह बात
Mon, 17 May 2021 11:27 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 17 May 2021 11:27 PM IST
सार
डैनियल सैम्स ऑस्ट्रेलिया के पहले क्रिकेटर नहीं हैं, जिन्होंने मानसिक तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक लिया हो। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल, विल पुकोवस्की और निक मेडिंसन भी मानसिक तौर पर अस्वस्थ महसूस करने पर ब्रेक ले चुके हैं।
विज्ञापन
डैनियल सैम्स
- फोटो : social media
विस्तार
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डैनियल सैम्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के ब्रेक लेने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि यह फैसला उन्होंने मानसिक तनाव के चलते लिया है। दरअसल, सोमवार को स्वदेश लौटने के बाद सैम्स ने अपने क्रिकेट बोर्ड से इस बात का अनुरोध किया कि उनको फिलहाल किसी टीम में ना चुना जाए।
विज्ञापन
बता दें कि सैम्स ऑस्ट्रेलिया के पहले क्रिकेटर नहीं हैं, जिन्होंने मानसिक तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक लिया हो। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल, विल पुकोवस्की और निक मेडिंसन भी मानसिक तौर पर अस्वस्थ महसूस करने पर ब्रेक ले चुके हैं। बता दें कि सैम्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में शामिल थे।
विज्ञापन
उधर, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए अपनी संभावित 23 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम में कई दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसमें मैथ्यू वेड, झाय रिचर्ड्सन, रिले मेरेडिथ और तनवीर सांगा जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल थे लेकिन सैम्स को जगह नहीं दी गई। वहीं, मार्नस लाबूशेन और कैमरन ग्रीन को टीम से बाहर रखा गया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीमः
आरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मोएसिस हेनरिक्स, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, केन रिचर्ड्सन, झाय रिचर्ड्सन, तनवीर सांघा, डार्सी शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टॉयनिस, मिशेल स्वेप्सन, एंड्रयू टाइ, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, एडम जांपा