फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ray jennings backs virat kohli to deliver as skipper

IPL में कप्तानी की परीक्षा देंगे कोहली: जेनिंग्स

Thu, 28 Mar 2013 01:47 PM IST
बेंगलूरु/इंटरनेट डेस्क
बेंगलूरु/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 28 Mar 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
ray jennings backs virat kohli to deliver as skipper

रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (आरसीरबी) के मुख्य कोच रे जेनिंग्स ने कहा है कि विराट कोहली आईपीएल में कप्तानी कला को दिखाकर टीम इंडिया के लिए दावेदारी पेश करेंगे।

विज्ञापन


जेनिंग्स ने कहा कि आरसीबी के नए कप्तान विराट कोहली को इस मौके का भरपूर इस्तेमाल करना चाहिए। इससे कोहली भविष्य में भारत का कप्तान बनने के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर सकता है।
विज्ञापन


जेनिंग्स ने कहा कि बंगलौर टीम की कप्तानी करना कोहली लिए इस दिशा में पहला कदम होगा। लेकिन उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि आईपीएल में वह अपनी कप्तानी से सबको प्रभावित कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि विराट कोहली को आईपीएल के छठे संस्करण के लिए रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर का कप्तान बनाया गया है।

मजबूत है आरसीबी की बल्लेबाजी
कोच ने आईपीएल के छठे संस्करण के लिए अपनी टीम की संभावनाओं पर कहा कि उनके पास क्रिस गेल, एबी डीविलियर्स, विराट कोहली और तिलकरत्ने दिलशान के रूप में अच्छी बल्लेबाजी लाइनअप है।

टीम के पास भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में चेतेश्वर पुजारा भी हैं। हालांकि वह चोट के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे लेकिन वह टूर्नामेंट में दूसरे हाफ में उतर सकते हैं।


मुरली के आने से मजबूत होगी गेंदबाजी

टीम की गेंदबाजी के लिए जेनिंग्स ने कहा कि लेफ्ट आर्म स्पिनर मुरली कार्तिक के आने से टीम की गेंदबाजी में विविधता आएगी जबकि जहीर खान और रवि रामपाल तेज गेंदबाजी को धार देंगे। जहीर अपनी चोट से उबरकर आईपीएल में लौट रहे हैं और कोच का कहना है कि वह पूरी तरह फिट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed