फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravindra jadeja shine in Ranji trophy s Second match

दिखा 'सर' जडेजा का जलवा, पहले दिन 6 के बाद दूसरे दिन झटके 7 विकेट

Sat, 10 Oct 2015 10:54 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 10 Oct 2015 10:54 AM IST
विज्ञापन
Ravindra jadeja shine in Ranji trophy s Second match

राष्ट्रीय टीम में वापसी की आस लगाए पंजाब टीम के कप्तान युवराज सिंह मुंबई के खिलाफ जारी रणजी ट्रॉफी ग्रुप-बी मुकाबले के पहले दिन कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी पंजाब टीम पहली पारी में 57 ओवर में 154 रनों पर ढेर हो गई। जवाब में दूसरे दिन के खेल में मेजबान मुंबई ने श्रेयस अय्यर के शानदार दोहरे शतक और कप्तान आदित्य तारे नाबाद शतक के दम पर विशाल बढ़त बना लिए हैं। मुंबई ने 6 विकेट पर 495 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 341 रनों की हो चुकी है।
विज्ञापन


श्रेयस 200 रन बनाकर युवराज सिंह के शिकार बने। जबकि सूर्या कुमार यादव 78 और कप्तान आदित्य तारे ने नाबाद 111 रन बनाए। श्रेयस ने 175 गेंदों में दोहरा शतक लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक तरफ जहां टीम इंडिया में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे युवराज सिंह नाकाम रहे तो दूसरी तरफ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपनी टीम के लिए बेहद लाजवाब प्रदर्शन कर रहे हैं। 2 रणजी मैचों से उनके नाम 24 विकेट हो चुके हैं।

पहले दिन 6 फिर दूसरे दिन 7 विकेट झटके रवींद्र जडेजा ने

Ravindra jadeja shine in Ranji trophy s Second match

रणजी ट्रॉफी ग्रुप-सी मुकाबले के दूसरे दिन भी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने बेहद शानदार गेंदबाजी की। मैच के पहले दिन 6 विकेट लेने वाले जडेजा ने दूसरे दिन 7 और विकेट झटक लिए।

राजकोट में झारखंड के खिलाफ खेले गए मैच में जडेजा ने करिश्माई प्रदर्शन दिखाया और 20 में से 13 विकेट अपने नाम कर लिया। पहले दिन उन्होंने 6 विकेट झटककर विपक्षी टीम को महज 168 रन पर समेट दिया था। इसके बाद सौराष्ट्र की पूरी टीम 50 ओवर में 205 रन बनाकर आउट हो गई। उसकी ओर से जडेजा ने ही सबसे बड़ी पारी खेली और 58 रनों की पारी खेली। यह जडेजा की पारी ही थी जिससे टीम 200 के पार पहुंच सकी।

इसके बाद दूसरी पारी में भी जडेजा ने अपना जलवा जारी रखा। दूसरे दिन एक के बाद एक बाद करके उन्होंने 7 विकेट निकाल लिए जिससे झारखंड की टीम दूसरी पारी में 122 रन ही बना सकी। झारखंड इस तरह से सौराष्ट्र को सिर्फ 86 रनों का ही लक्ष्य दे सका। सौराष्ट्र ने लंच के बाद आसान लक्ष्य को 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जडेजा ने मैच में कुल 13 विकेट (6 और 7 विकेट) झटके।

जडेजा ने रणजी के इस सत्र में बेहद शानदार शुरुआत की है। पहले मैच में भी उन्होने दोनों पारियों में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिया था। त्रिपुरा के खिलाफ जडेजा ने 91 रन बनाने के बाद 6 और फिर 5 विकेट लिए थे। इस तरह से 2 मैचों से उनके नाम 24 विकेट हो गए हैं।

इशांत के 6 विकेट के बाद कप्तान गंभीर का बल्ला चला

Ravindra jadeja shine in Ranji trophy s Second match

दिल्ली में खेले जा रहे तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (6/36) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप-ए मुकाबले के दूसरे दिन विदर्भ की पहली पारी 298 रनों पर समेट दी। इसके बाद दिल्ली ने दूसरे दिन 2 विकेट पर 132 रन बना लिए थे। कप्तान गौतम गंभीर 62 और नीतिश राणा 57 रन पर खेल रहे थे।

दूसरी ओर, धर्मशाला में कप्तान परवेज रसूल (नाबाद 114) की शानदार पारी की बदौलत जम्मू एंड कश्मीर टीम ग्रुप-सी मुकाबले के दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 293 रन बनाकर पाई। दूसरे दिन हिमाचल की टीम की शुरुआत खराब रही और 96 रन पर 4 विकेट खो दिए। रसूल ने 2 विकेट झटके हैं। फिलहाल दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम का स्कोर 5 विकेट पर 300 रन हो गया है।

विजियानागाराम में खेले जा रहे ग्रुप-बी के एक मुकाबले में राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल (122) के शानदार शतक की बदौलत गुजरात की टीम आंध्रप्रदेश के खिलाफ पहली पारी में 308 रन बनाकर आउट हो गई। दिन का खेल खत्म होने तक आंध्र ने एक विकेट पर 196 रन बना लिए थे। केएस भरत ने 119 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed