फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravindra jadeja is likely to miss Bangladesh tour, akshar patel and shahbaz ahmed may be named replacement

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे जडेजा, शाहबाज अहमद को मिल सकता है मौका

Wed, 23 Nov 2022 02:08 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 23 Nov 2022 02:08 PM IST
सार

रवींद्र जडेजा एशिया कप के दौरान चोटिल हुए थे। इसके वह टी20 विश्व कप में भी नहीं खेले और अब उनका बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में भी खेलना मुश्किल है। 
 

विज्ञापन
Ravindra jadeja is likely to miss Bangladesh tour, akshar patel and shahbaz ahmed may be named replacement
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अगले महीने बांग्लादेश दौरे से बाहर हो सकते हैं। एशिया कप के दौरान चोटिल होने वाले जडेजा अब तक पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे और दो टेस्ट मैच की सीरीज में उनका नाम भारतीय टीम में शामिल हैं, लेकिन जल्द ही उनकी जगह शाहबाज अहमद का नाम भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जडेजा अभी तक अपनी चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं। वह अगले महीने 34 साल के हो रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ खेला था। इसके बाद एशिया कप के अहम मैचों में और पूरे टी20 विश्व कप में नहीं खेल पाए थे। 
विज्ञापन


बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान करते हुए, बीसीसीआई ने कहा था कि जडेजा फिट होने पर ही इस दौरे में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। भारतीय चयन समिति इस सप्ताह के अंत में जडेजा की जगह किसी खिलाड़ी को भारतीय टीम में शामिल कर सकती है। इसी दौरान इंडिया ए टीम का एलान होने की भी संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय चयन समिति को हाल ही में बर्खास्त कर दिया गया। हालांकि, इसके अधिकतर सदस्य विजय हजारे ट्रॉफी के मैच देख रहे होंगे। इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इंडिया ए टीम में मौका मिल सकता है। भारत के पूर्व स्पिनर एम वेंकटरमण और तमिलनाडु के पूर्व ऑलराउंडर डी वासु के अलावा ओडिशा के शिव सुंदर दास, नयन मोंगिया, समीर दिघे, रमेश पोवार और सलिल अंकोला, राजेश चौहान और मिथुन मन्हास का नाम भी शामिल है। 

आवेदन करने के लिए 28 नवंबर तक का समय है और अधिक से अधिक नाम सामने आ सकते हैं। बीसीसीआई दिसंबर में नई समिति का गठन कर सकता है। इससे पहले वह क्रिकेट सलाहकार समिति को भी नियुक्त कर सकता है।


इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
रवींद्र जडेजा की जगह अक्षर पटेल को मौका सकता है। उन्हें जडेजा की एशिया कप और टी20 विश्व कप में भी भारतीय टीम में मौका दिया गया था। हालांकि, वह कुछ खास नहीं कर पाए। टेस्ट क्रिकेट में अक्षर का रिकॉर्ड शानदार है। ऐसे में अक्षर को टेस्ट में टीम में मौका मिलना लगभग तय है। अक्षर पहले से ही भारतीय टीम में शामिल हैं और उनका खेलना तय है। हालांकि, वनडे में वाशिंगटन सुंदर को अक्षर पर तरजीह दी जा सकती है या शाहबाज अहमद को मौका दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed