रविंद्र जडेजा ने टपकाए आसान कैच, फैंस ने पूछा 'और कितना बेइज्जत कराओगे बाप को!'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का मौजूदा आईपीएल में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि जडेजा फिलहाल बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अब तक 9 मैचों में केवल 59 रन बनाए हैं जबकि गेंदबाजी करते हुए केवल तीन विकेट हासिल किए।
हालांकि, जडेजा ने कई मौकों पर शानदार फील्डिंग करके अपनी उपयोगिता साबित करने की कोशिश भी की। मगर गुरुवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ जडेजा का दिन बिलकुल भी अच्छा नहीं था। उन्होंने एक ही ओवर में दो आसान कैच टपका दिया।
चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑलराउंडर ने ईडन गार्डन्स पर केकेआर के सुनील नरेन के दो कैच छोड़े। यह घटना केकेआर की पारी के दूसरे ओवर में घटी जब केएम आसिफ ने बैक ऑफ द लेंथ गेंद डाली और नारीं ने मिडऑफ पर हवा में शॉट खेला। जडेजा अच्छे फील्डर हैं और उनके लिए यह कैच लेना आसान था। मगर ये क्या जडेजा ने कैच टपका दिया।
Jadeja's fielding faux pashttps://t.co/9oxFJjvi7a
— Faizal Khan (@faizalkhanm9) May 3, 2018
यही नहीं, इसी ओवर में जडेजा को कैच लेने का एक और मौका मिला, लेकिन वह एक बार फिर कैच छोड़ बैठे। एमएस धोनी को अपनी टीम के सबसे चुस्त फील्डरों में से एक जडेजा से ऐसी बिलकुल भी उम्मीद नहीं थी। विकेट के पीछे धोनी के बदलते एक्सप्रेशंस इसे बयां भी कर रहे थे।
जडेजा ने आसान कैच टपकाए तो चेन्नई सुपरकिंग्स के फैंस आगबबूला हो गए। उन्होंने टीम में जडेजा की जगह को लेकर सवाल तो खड़े किए ही, साथ ही साथ ऑलराउंडर का जमकर मजाक भी बनाया।
देखिए ट्विटर पर यूजर्स के रिएक्शंस कैसे रहे:
Dear @msdhoni & @SPFleming7, will you please let us know the role of Jadeja? Why he is in CSK's playing XI? What is his role actually? A batsman or bowler? Be it whatever, he is doing terrible things. Please DROP him.
— Dhoni's Boy (@anilSmsd7) May 3, 2018
(एमएस धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग, क्या आप हमें जडेजा की भूमिका बता सकते हैं? वह चेन्नई सुपरकिंग्स की अंतिम एकादश में क्यों है? असल में उनकी भूमिका क्या है? एक गेंदबाज या बल्लेबाज? चाहे जो भी, वह खराब ही कर रहे हैं, कृपया उन्हें टीम से बाहर करें)
Dhoni to Jadeja after the match#KKRvCSK pic.twitter.com/EmReU1Pl7x
— RS (@AwaraRish) May 3, 2018
Sir Jadeja taking catch#CSKvKKR pic.twitter.com/pdGz0E66na
— 🦁 (@AndColorPockeT) May 3, 2018
Jadeja can't bat. Jadeja doesn't get to bowl. Jadeja still plays 8 games in a row. Find someone who loves you the way Dhoni loves Jadeja.
— Ojas Rohit's Warrior Korde (@Ojasism) April 30, 2018
Dhoni wont drop Jadeja, no matter how many Jadeja drops.
— Manoj Mehta (@notmanoj) May 3, 2018