फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ravichandran ashwin says Indian team will have to adapt and be ready for challenge in WTC Final  

WTC FINAL: भारतीय गेंदबाजों का जोश हाई! ऐतिहासिक मैच में पूरा दमखम लगाने को तैयार

Fri, 11 Jun 2021 09:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 11 Jun 2021 09:53 PM IST
सार

टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 से 22 जून तक खेले जाने वाले मुकाबले के लिए अपना पूरा दमखम लगा देगी।

विज्ञापन
ravichandran ashwin says Indian team will have to adapt and be ready for challenge in WTC Final  
भारतीय टीम - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय टीम के गेंदबाजों का मानना है कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचना दो साल की कड़ी मेहनत और कभी हार नहीं मानने वाले जज्बे का नजीता है। साथ ही उनका ये भी मानना है कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 से 22 जून तक खेले जाने वाले मुकाबले के लिए अपना पूरा दमखम लगा देगी। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 'बीसीसीआई डॉट टीवी' से कहा कि न्यूजीलैंड की टीम इस मुकाबले से पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने से फायदे में रहेगी लेकिन भारतीय टीम को इस चुनौती से निपटने के लिए परिस्थितियों से सामांजस्य बैठाना होगा।

विज्ञापन


तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा ने इसकी तुलना एकदिवसीय विश्व कप से करते हुए कहा कि टीम को 110 प्रतिशत देना होगा। अश्विन ने न्यूजीलैंड के इंग्लैंड दौरे पर कहा, 'मुझे उम्मीद है कि एक सुनियोजित और शानदार तैयारी के साथ न्यूजीलैंड टीम हमारे पास आएगी। उन्हें दो टेस्ट खेलने के बाद निश्चित रूप से फायदा हुआ है इसलिए हमें उसके अनुकूल होना होगा।' टीम में 100 टेस्ट मैचों का अनुभव रखने वाले इकलौते खिलाड़ी इशांत ने डब्ल्यूटीसी के लिए पिछले दो साल की यात्रा को भावनात्मक बताते हुए कहा कि कोविड-19 के कारण बदली परिस्थितियों में टीम का यहां पहुंचना शानदार प्रयास का नतीजा है। उन्होंने कहा, 'यह काफी भावनात्मक यात्रा रही है, यह ऐसा आईसीसी टूर्नामेंट है जो 50 ओवर के विश्व कप फाइनल की तरह बड़ा है।'

विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'विराट ने पहले भी कहा है कि यह एक महीने नहीं बल्कि लगातार दो साल की मेहनत का नतीजा है। कोविड-19 के कारण नियमों में बदलाव के बाद हम दबाव में थे हमें काफी कड़ी मेहनत करनी थी। इंग्लैंड के खिलाफ 3-1 (या 2-0) से जीतना था। शमी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे में एडिलेड टेस्ट के बाद टीम ने अनुभवी गेंदबाजों की गैरमौजूदगी में जैसा प्रदर्शन किया वह काबिल ए तारीफ हैं उन्होंने कहा, 'अब यह अपना 110 प्रतिशत देने के बारे में है। यह हमारे दो साल की कड़ी मेहनत के बाद आखिरी बार प्रयास करने की तरह है। यह जरूरी है कि हम इसमें दोहरा प्रयास करें।' उन्होंने कहा, 'हमारे लिए सबसे अच्छा पल ऑस्ट्रेलिया में आया, सीनियर गेंदबाजों की गैरमौजूदगी में युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। यह भी सीखने की प्रक्रिया है और इससे आत्मविश्वास मिला। उन्होंने एक मानक स्थापित किया।'

इशांत भी शमी से सहमत दिखे। उन्होंने कहा, 'उस दौरे के बाद टीम में यह विश्वास आया कि हम किसी भी परिस्थिति से वापसी कर सकते है। यह भारतीय क्रिकेट को अगले स्तर पर ले जाने वाला पल था। मैं उस श्रृंखला का हिस्सा नहीं था लेकिन उससे काफी आत्मविश्वास मिला।' अश्विन ने कहा कि डब्ल्यूटीसी की अवधारणा से टेस्ट क्रिकेट का महत्व बढ़ा है और वह तटस्थ स्थल पर ज्यादा टेस्ट खेलना चाहेंगे। उन्होंने कहा, 'इतने वर्षों में हमने कभी तटस्थ स्थल पर टेस्ट नहीं खेला है। दोनों टीमों के लिए परिस्थितियां लगभग एक जैसी होगी। शमी ने अश्विन के विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि इंग्लैंड में मौसम की भूमिका काफी अहम होगी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'दोनों टीमें विदेशी सरजमीं पर खेलेगी, यह अच्छा मुकाबला होगा और किसी भी टीम को घरेलू माहौल का फायदा नहीं मिलेगा।' अश्विन ने कहा, 'जब आप इंग्लैंड की परिस्थितियों की बात करते है तो यह कहा जाता है कि 'परिस्थितियां (मौसम) ही सबसे महत्वपूर्ण' है । कई बार मजाक में कहा जाता है कि इंग्लैंड में आपको मैदान ढकने की जगह बादल को ढकने के बारे में सोचना चाहिए।' इशांत ने कहा कि यहां अलग तरह से गेंदबाजी करनी होगी। उन्होंने कहा, 'भारत में गेंद जल्दी पुरानी होती है और रिवर्स स्विंग मिलता है लेकिन यहां गेंद को स्विंग करने के लिए आगे टप्पा करना होगा।' उन्होंने कहा, 'किसी को गेंद की चमक को बरकरार रखने की जिम्मेदारी लेनी होगी। अगर यह सही तरीके से हुआ तो तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed