{"_id":"6183d50f79fbeb1d49421b85","slug":"ravichandran-ashwin-said-looking-forward-to-rahul-dravid-s-stint-as-india-head-coach-he-has-immense-knowledge-of-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया तैयार: अश्विन बोले- बतौर हेड कोच द्रविड़ के साथ काम कर मजा आएगा, उनके पास क्रिकेट का अपार ज्ञान है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया तैयार: अश्विन बोले- बतौर हेड कोच द्रविड़ के साथ काम कर मजा आएगा, उनके पास क्रिकेट का अपार ज्ञान है
Thu, 04 Nov 2021 06:12 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 04 Nov 2021 06:12 PM IST
सार
राहुल द्रविड़ ने कहा है कि द्रविड़ के आने से भारतीय क्रिकेट में काफी कुछ अच्छा बदलाव होने वाला है। अश्विन ने कहा कि इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज के पास क्रिकेट का काफी ज्ञान है, जिसका फायदा टीम इंडिया को होगा।
विज्ञापन
अश्विन (दाएं) ने द्रविड़ की तारीफ की
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल द्रविड़ के टीम इंडिया के नए हेड कोच नियुक्त किए जाने के बाद से कई खिलाड़ी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी द्रविड़ की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि द्रविड़ के आने से भारतीय क्रिकेट में काफी कुछ अच्छा बदलाव होने वाला है। अश्विन ने कहा कि इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज के पास क्रिकेट का काफी ज्ञान है, जिसका फायदा टीम इंडिया को होगा। द्रविड़ को 2023 वनडे विश्व कप तक के लिए टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया है।
द्रविड़ के पास काफी ज्ञान है
अश्विन ने स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कहा- द्रविड़ भाई के पास इस गेम को लेकर काफी अनुभव है। इसके साथ ही वह जो करते हैं उससे टीम को फायदा होता है। चाहे वह नेशनल क्रिकेट अकेडमी के डायरेक्टर के तौर पर हो या खिलाड़ी के तौर पर या कप्तान के तौर पर। वह एक ऐसे व्यक्ति जिन्होंने काफी मेहनत किया है।
टीम इंडिया को संवारन में अहम भूमिका
अश्विन ने कहा- द्रविड़ ने टीम इंडिया को संवारने में अहम भूमिका निभाई है। इसकी शुरुआत नेशनल क्रिकेट अकेडमी के डायरेक्टर के तौर पर हुई। इसके बाद उन्होंने इंडिया-ए टीम को संवारा। उन्हें पता है कि आने वाला जनरेशन कैसा है और कौन-कौन से युवा खिलाड़ी मौजूद हैं। उन्होंने हम में से कुछ लोगों के साथ भी ड्रेसिंग रूम शेयर किया है।
विज्ञापन
युवा खिलाड़ियों को बेहतर जानते हैं द्रविड़
अश्विन ने कहा- वह युवा खिलाड़ियों को जानते हैं और किसे टीम में लेना है और किसे नहीं, वह बखूबी बता सकेंगे। मैं द्रविड़ के कोच रहते हुए काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। अश्विन ने बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने दो विकेट चटकाए थे। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि अश्विन ने करीब चार साल बाद सिमित ओवर के क्रिकेट में टीम इंडिया में वापसी की थी।
परिवार को दिया अच्छे प्रदर्शन का श्रेय
अश्विन ने अपने अच्छे प्रदर्शन का श्रेय अपने परिवार को भी दिया। उन्होंने कहा कि बायो-बबल की वजह से खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हम किसी दूसरे से मिल नहीं सकते। हम बस टीम के खिलाड़ियों के साथ बात कर सकते हैं। ऐसे में हम चाहते हैं कि एक ऐसा माहौल तैयार हो जिससे हमपर कोई दबाव न आ पाए। यही हमारे साथ पिछले 8-10 महीने से हो रहा है।
कोई खिलाड़ी कभी छुट्टियों पर नहीं होता
अश्विन ने कहा- अगर मेरे साथ परिवार न हो तो मुझे काफी परेशानी होती है। इसलिए मैं उनका आभारी हूं कि वो मेरे साथ हैं। जब भी हम हारते हैं और परिवार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डालते हैं, तभी लोग कहने लगते हैं कि क्या कर रहे हो, तुम वहां छुट्टियां मनाने गए हो? उन्हें यह पता होना चाहिए कि एक खिलाड़ी कभी छुट्टी पर नहीं होता। जब हम थक हार कर अपने कमरे में आते हैं, तब एक परिवार के सदस्य ही हैं, जो हमारा समर्थन करते हैं। उनसे ही हम अपना दुख बता सकते हैं।
खिलाड़ियों को एक स्पेस देने की जरूरत
अश्विन ने कहा- हमने जो भी सफलता पिछले आठ महीने में पाई है, उसमें कुछ रोल हमारे परिवार वालों ने भी निभाया है। हम इंसान हैं और हमें भी स्पेस की जरूरत होती है। खेल के मैदान पर कभी आपको जीत मिलती है और कभी नहीं। अगर समर्थन नहीं होगा तो हम अगले दिन मैदान पर कैसे खेलेंगे। इसके लिए मैं अपनी पत्नी और बच्चों का हमेशा आभारी रहूंगा।