फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravichandran Ashwin Gets Taste Of Own Medicine, Bowler give Mankading Warning; Watch Video TNPL T20 League

VIDEO: अश्विन ने चखा अपनी ही दवा का स्वाद, टी20 लीग में मांकडिंग का शिकार होने से बचे, गेंदबाज ने दी चेतावनी

Mon, 29 Jul 2024 09:55 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 29 Jul 2024 09:55 AM IST
सार

यह दिलचस्प इसलिए था क्योंकि मांकडिंग के नियम को चर्चा में लाने का श्रेय अश्विन को जाता है। उन्होंने इस रन आउट स्ट्रैटजी का इस्तेमाल आईपीएल में जोस बटलर को आउट करने के लिए किया था।

विज्ञापन
Ravichandran Ashwin Gets Taste Of Own Medicine, Bowler give Mankading Warning; Watch Video TNPL T20 League
तमिलनाडु प्रीमियर लीग - फोटो : Twitter

विस्तार

रविचंद्रन अश्विन को अपनी दवा का स्वाद मिला। वह मांकडिंग का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। गेंदबाज ने उन्हें सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, स्पिनर एस मोहन प्रसाद ने रविवार को डिंडीगुल ड्रैगन्स और नेल्लई रॉयल किंग्स के बीच तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) 2024 मैच के दौरान नॉन-स्ट्राइकर एंड पर उन्हें चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

यह घटना ड्रेगन की पारी के पहले ओवर में हुई क्योंकि अश्विन नॉन स्ट्राइकर के छोर पर थे और गेंदबाज ने देखा कि वह गेंद फेंके जाने से पहले क्रीज छोड़ रहे थे। प्रसाद जैसे ही रन अप लेकर गेंद फेंकने आए, उन्होंने अश्विन को आगे बढ़ता देख खुद को रोक लिया और गेंद को विकेट की तरफ फेंकने का इशारा करते हुए अश्विन को देखने लगे। अश्विन को कुछ देर तक देखते हुए उन्होंने भारत के दिग्गज गेंदबाज को चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह दिलचस्प इसलिए था क्योंकि मांकडिंग के नियम को चर्चा में लाने का श्रेय अश्विन को जाता है। उन्होंने इस रन आउट स्ट्रैटजी का इस्तेमाल आईपीएल में जोस बटलर को आउट करने के लिए किया था और इसके बाद मांकडिंग की घटनाएं हुईं। अश्विन ने न जाने कितने ही बल्लेबाजों को इस तरह की चेतावनी दी है और अब वह खुद इसका शिकार होने से बच गए। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन

अश्विन फिलहाल तमिलनाडु प्रीमियर लीग का हिस्सा हैं और भारतीय टीम से दूर चल रहे हैं। अश्विन ने टी20 और वनडे से संन्यास नहीं लिया है, लेकिन उनके इस प्रारूप में वापसी की संभावना बेहद कम है। अश्विन टेस्ट में भारतीय टीम का नियमित हिस्सा हैं। टीम इंडिया फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है। गौतम गंभीर की देखरेख में भारत ने श्रीलंका पर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी बना ली है।

रविवार को खेले गए दूसरे टी20 में भारत ने बारिश से बाधित मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत सात विकेट से हरा दिया। यशस्वी जायसवाल और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी की। शुभमन गिल इस मैच में नहीं खेल रहे थे और उनकी जगह संजू सैमसन (0) को मौका दिया गया था। हालांकि, संजू खाता नहीं खोल सके। जायसवाल (15 गेंदों पर 30) और सूर्यकुमार (12 गेंदों पर 26) ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत आठ ओवरों में मिले 78 रन के लक्ष्य को 6.3 ओवर में हासिल कर लिया। इससे पहले भारत ने श्रीलंका को 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन ही बनाने दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed