फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravichandran Ashwin confirmed to play full Big Bash League season for Sydney Thunder know details

R Ashwin in BBL: बिग बैश लीग में इस टीम के लिए पूरा टूर्नामेंट खेलेंगे रविचंद्रन अश्विन, सामने आई बड़ी जानकारी

Fri, 10 Oct 2025 09:51 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 10 Oct 2025 09:51 PM IST
सार

अश्विन अब पूरे बिग बैश लीग (बीबीएल) में सिडनी थंडर की ओर से खेलते नजर आएंगे। पहले वे सिर्फ जनवरी के हिस्से के लिए टीम से जुड़े थे, लेकिन अब उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के लिए प्रतिबद्धता जताई है।

विज्ञापन
Ravichandran Ashwin confirmed to play full Big Bash League season for Sydney Thunder know details
अश्विन - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अब पूरे बिग बैश लीग (बीबीएल) में सिडनी थंडर की ओर से खेलते नजर आएंगे। पहले वे सिर्फ जनवरी के हिस्से के लिए टीम से जुड़े थे, लेकिन अब उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के लिए प्रतिबद्धता जताई है। टीम के कम से कम तीन घरेलू मैच वेस्टर्न सिडनी में और दो मुकाबले कैनबेरा में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

सिडनी थंडर के लिए पूरा टूर्नामेंट खेलेंगे अश्विन
अश्विन ने पहले आईएलटी20 लीग के लिए नीलामी में भाग लेने का फैसला किया था, लेकिन 1.2 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹1 करोड़) के बेस प्राइस पर कोई खरीदार नहीं मिलने के बाद उन्होंने बीबीएल पर पूरा ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि वे नीलामी से नाम वापस लेना चाहते थे, लेकिन पहले से की गई प्रतिबद्धता के कारण उन्होंने नीलामी में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विन ने क्रिकबज से बातचीत में कहा, 'मैं नीलामी से कुछ दिन पहले हटना चाहता था क्योंकि मैं पहले ही सिडनी थंडर से बात कर चुका था। लेकिन मैंने आईएलटी20 को वादा किया था कि मैं नीलामी में हिस्सा लूंगा, इसलिए मैंने अपना वादा निभाया। मैंने अपने बेस प्राइस को घटाने से इनकार कर दिया।' अश्विन बिग बैश लीग में खेलने वाले पहले भारतीय पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनेंगे। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और इस साल अगस्त में आईपीएल से संन्यास की घोषणा की थी। बीसीसीआई के नियमों के तहत अनुबंधित भारतीय पुरुष खिलाड़ी विदेशी टी20 लीग में नहीं खेल सकते, इसलिए केवल सेवानिवृत्त खिलाड़ी ही ऐसा कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस मैच में करेंगे डेब्यू
अश्विन 16 दिसंबर को होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ सीजन ओपनर में डेब्यू करेंगे, जबकि उनका पहला घरेलू मैच 20 दिसंबर को एनजाय स्टेडियम में सिडनी स्मैश मुकाबले में होगा। सिडनी थंडर के मालिक ट्रेंट कोपलैंड ने कहा, अश्विन का पूरा सीजन खेलने का निर्णय हमारे क्लब के लिए बेहद रोमांचक है। यह उनके समर्पण और हमारे विज़न को दिखाता है। हम एक विश्वस्तरीय खिलाड़ी और क्रिकेट आइकन का स्वागत करने को लेकर उत्साहित हैं।' थंडर के पास पहले से सैम बिलिंग्स, क्रिस ग्रीन, तनवीर संघा, शादाब खान और टॉम एंड्रूज जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। जनवरी में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन के जुड़ने के बाद टीम मैनेजमेंट को तीन विदेशी खिलाड़ियों के चयन में कठिन फैसले लेने होंगे। बीबीएल प्रमुख एलिस्टेयर डॉब्सन ने कहा, 'अश्विन जैसे खिलाड़ी का बिग बैश लीग में शामिल होना हमारे टूर्नामेंट के लिए बड़ी उपलब्धि है। दुनिया भर के खिलाड़ी अब इस लीग को खेलना चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed