फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Shastri Wasim Akram: Ravi Shastri was seen with former Pakistan legendary cricketer Wasim Akram at Lords, see photo

Ravi Shastri-Wasim Akram: लॉर्ड्स में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ नजर आए रवि शास्त्री, लिखी यह बात

Sun, 26 Jun 2022 07:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 26 Jun 2022 07:36 PM IST
सार

वसीम ने हाल ही में जेपी मॉर्गन द्वारा लॉर्ड्स में आयोजित दोस्ताना मैच में हिस्सा लिया था। इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज जोस बटलर भी इस मैच का हिस्सा थे। इस दौरान अकरम ने बटलर के साथ तस्वीर भी शेयर की थी। 

विज्ञापन
Ravi Shastri Wasim Akram: Ravi Shastri was seen with former Pakistan legendary cricketer Wasim Akram at Lords, see photo
वसीम अकरम और रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और हेड कोच रह चुके रवि शास्त्री ने रविवार को सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की। यह फोटो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल, शास्त्री ने पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज और 'स्विंग के किंग' नाम से मशहूर वसीम अकरम के साथ तस्वीर शेयर की है। 
विज्ञापन

विज्ञापन

इन दोनों की यह तस्वीर लंदन के लॉर्ड्स के मैदान की है। इस तस्वीर के साथ शास्त्री ने कैप्शन में लिखा- 'शाज एंड वाज (Shaz And Waz) एट होम ऑफ क्रिकेट। मिलकर अच्छा लगा'। शाज यानी शास्त्री और वाज यानी वसीम क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर। इस दौरान शास्त्री और वसीम अकरम ने एक ही तरह के सूट पहना था। साथ ही दोनों की टाई भी एक ही रंग की थी।

फैन्स को यह तस्वीर काफी पसंद आई और देखते ही देखते इस पर हजारों लाइक्स और दो सौ से ज्यादा रीट्वीट्स मिल चुके हैं। वसीम ने हाल ही में जेपी मॉर्गन द्वारा लॉर्ड्स में आयोजित दोस्ताना मैच में हिस्सा लिया था। इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज जोस बटलर भी इस मैच का हिस्सा थे। इस दौरान अकरम ने बटलर के साथ तस्वीर भी शेयर की थी। 
विज्ञापन

वसीम अकरम ने इस ट्वीट के कैप्शन में लिखा था- आज बड़ा मैच है और मैं इस बल्लेबाज (बटलर) को लेकर चिंतित हूं। जो कि इस युग के सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक है। मैंने बटलर को कहा है कि वह मुझ पर मेहरबान रहें। इसके अलावा वसीम अकरम ने लंदन में अपनी बेटी के साथ भी तस्वीर शेयर की थी। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था- हम दोनों के लिए गर्व महसूस करने वाला पल। 

वहीं, रवि शास्त्री कमेंट्री के लिए इंग्लैंड पहुंचे हैं। भारतीय टीम के हेड कोच पद से इस्तीफा देने के बाद शास्त्री ने कमेंटेटर के तौर पर वापसी की है। वह भारत और इंग्लैंड के बीच एक जुलाई से शुरू होने वाले टेस्ट मैच में भी कमेंट्री करते दिखेंगे। बतौर कोच शास्त्री की देखरेख में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में दो टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। 

इसके अलावा उनकी कोचिंग में ही इंग्लैंड पर 2-1 से बढ़त भी हासिल की थी। इसी सीरीज का पांचवां टेस्ट पिछले साल सितंबर में कोरोना की वजह से स्थगित कर दिया गया था। यही पांचवां टेस्ट एक जुलाई से एजबेस्टन में खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ तीन-तीन मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज भी खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed