फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Shastri vs Ashwin former Indian coach Ravi Shastri retort on Ashwin statement said- my job is not to put butter on anyone toast

Ravi Shastri vs Ashwin: अश्विन के बयान पर रवि शास्त्री का पलटवार, कहा- मेरा काम किसी के टोस्ट पर मक्खन लगाना नहीं

Fri, 24 Dec 2021 12:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 24 Dec 2021 12:48 PM IST
सार

अश्विन ने हाल ही में कहा था कि ऑस्ट्रेलिया में 2018-19 सीरीज के दौरान उनकी जगह कुलदीप यादव को ज्यादा मौके मिले थे। शास्त्री ने कुलदीप को विदेशों में नंबर-1 गेंदबाज बताया था। वे इस बयान के बाद टूट गए थे।

विज्ञापन
Ravi Shastri vs Ashwin former Indian coach Ravi Shastri retort on Ashwin statement said- my job is not to put butter on anyone toast
रविचंद्रन अश्विन और रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के बयान पर पलटवार किया है। अश्विन ने हाल ही में कहा था कि ऑस्ट्रेलिया में 2018-19 सीरीज के दौरान उनकी जगह कुलदीप यादव को ज्यादा मौके मिले थे। तत्कालीन कोच शास्त्री ने कुलदीप को विदेशों में नंबर-1 गेंदबाज बताया था। वे इस बयान के बाद टूट गए थे। इस पर शास्त्री ने जवाब देते हुए कहा कि अगर अश्विन को तब बुरा लगा था तो अच्छी बात है। मेरा काम हर किसी के टोस्ट पर मक्खन लगाना नहीं है।
विज्ञापन


कुलदीप यादव ने 2018-19 दौरे पर सिडनी टेस्ट में पांच विकेट झटके थे। अश्विन ने कहा था कि वह कुलदीप के लिए वास्तव में खुश थे क्योंकि उन्हें पता था कि ऑस्ट्रेलिया में एक स्पिनर के रूप में पांच विकेट लेना कितना मुश्किल है, लेकिन शास्त्री की टिप्पणी ने उन्हें पूरी तरह से हताश कर दिया था।
विज्ञापन


मेरा काम बिना किसी एजेंडे को तथ्यों को रखना है: शास्त्री
शास्त्री ने अश्विन के इस बयान पलटवार करते हुए कहा, “अश्विन ने सिडनी टेस्ट मैच में नहीं खेला था। कुलदीप यादव ने उस मुकाबले में अच्छी गेंदबाजी थी। इसलिए मेरे लिए यह करना सही था कि कुलदीप को आगे मौका दूं। अगर मेरे बयान अश्विन को ठेस पहुंची है या बुरा लगा है तो मैं खुश हूं। इससे उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली। मेरा काम हर किसी के टोस्ट पर मक्खन लगाना नहीं है। मेरा काम बिना किसी एजेंडे को तथ्यों को रखना है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


'कुलदीप के प्रदर्शन को देखकर दिया बयान'
शास्त्री ने कहा, “जिस तरह कुलदीप ने गेंदबाजी की थी उसे देखकर मैंने कहा था कि वह विदेशों में भारत का नंबर-1 गेंदबाज बन सकता है। अगर इससे किसी खिलाड़ी को ठेस पहुंचती है तो मैं कहूंगा कि ये अच्छी बात है। मुझे गर्व है कि मैंने वह बयान दिया था। अब अश्विन ने उस पर अपनी बात रखी है। इससे उन्हें दुख हुआ है और वे निराश थे। अब उन्होंने अच्छा काम किया है। मेरे बयान के बाद उन्होंने कुछ अलग किया।”
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed