फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Shastri 'very disappointed' to miss out on India coach job
NZ Inning
225/4 (20 ov)
Michael Bracewell 7(6)*
Glenn Phillips 82 (40)
Innings Break : IND elected to bowl

कोच नहीं बनाए जाने पर शास्त्री बेहद खफा, गांगुली ने नहीं लिया था इंटरव्यू

Sat, 25 Jun 2016 02:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Jun 2016 02:48 PM IST
विज्ञापन
Ravi Shastri 'very disappointed' to miss out on India coach job
रवि शास्त्री

टीम इंडिया के कोच के चयन के साथ लगता है कि विवाद खत्म हो गया है तो ऐसा नहीं है रवि शास्त्री ने कोच नहीं बनाए जाने पर गहरी नाराजगी जताई है।

विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर और पिछले 2 साल तक टीम इंडिया के डायरेक्टर के रूप में काम करने वाले शास्त्री खुद को कोच के रूप में नहीं चुने जाने पर खासे नाराज हैं। उनका कहना है कि उन्हें टीम का कोच नहीं बनाए जाने पर काफी निराशा हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने यहां तक कहा कि क्रिकेट सलाहकार समिति के एक सदस्य सौरव गांगुली जिनका कोच चयन में अहम रोल था उनके इंटरव्यू के दौरान वह समिति की पूरी टीम के साथ मौजूद ही नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस ने उनसे इंटरव्यू के दौरान गांगुली के साथ बातचीत को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, "अच्छा, वास्तव में वह वहां थे ही नहीं।" इंटरव्यू के दिन शास्त्री थाइलैंड में थे और स्काईपी के जरिए इंटरव्यू दे रहे थे। जबकि क्रिकेट समिति के सदस्य वीवीएस लक्ष्मण और चीफ कोऑर्डिनेटर संजय जगदाले मुंबई में थे।

समिति के एक अन्य सदस्य सचिन तेंदुलकर जो खुद लंदन में थे और स्काईपी के जरिए इंटरव्यू ले रहे थे। उस समय गांगुली बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) की मीटिंग के कारण बाहर गए हुए थे।

उनकी बातचीत अन्य सदस्यों के साथ काफी शानदार रही। शास्त्री ने कहा, "मीटिंग बहुत शानदार रही थी। वीवीएस, सचिन और संजय की ओर से कुछ प्रश्न बेहद शानदार किए गए थे। मैंने अपनी योजनाओं के बारे में भी बता दिया। वे जानना चाहते थे कि मैं तीनों प्रारूपों में अपनी योजनाओं का समावेश किस तरह से कर पाऊंगा।"

Trending Videos

18 महीनों में काम का ईनाम नहीं मिलने पर खफा हैं शास्त्री

Ravi Shastri 'very disappointed' to miss out on India coach job
Ravi shastri
लेकिन पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले को इसी हफ्ते टीम इंडिया का अगला कोच नियुक्त कर लिया गया। शास्त्री ने कहा कि उन्हें मौका चूकने से निराशा हुई क्योंकि टीम के डायरेक्टर के रूप में उन्होंने टीम के साथ काफी काम किया था। उन्होंने कहा, "मैं बहुत निराश था। निराशा, इसलिए क्योंकि पिछले 18 महीनों में हमने एक यूनिट की तरह काम किया। जहां भी जरूरत होती हम सपोर्ट स्टॉफ के साथ काम करते। मैंने 18 महीनों में जो कुछ किया है उससे मैं बहुत गौरवान्वित महसूस करता हूं।"

शास्त्री के डायरेक्टर के रूप में टीम इंडिया टेस्ट की नंबर वन टीम बनी। साथ ही टी-20 में नंबर वन रही और वनडे में नंबर टू टीम रही। शास्त्री ने बताया कि अनिल कुंबले ने उन्हें बृहस्पतिवार को फोन किया था। वह उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

कुंबले की कोचिंग में टीम इंडिया जुलाई-अगस्त में वेस्टइंडीज का दौरा 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए करेगी। इसके बाद वह अपने घर में 13 टेस्ट मैच खेलेगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed