फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ravi shastri to be interim cocah for team india to bangladesh tour

बांग्लादेश दौरे के लिए शास्त्री होंगे टीम इंडिया के कोच

Tue, 02 Jun 2015 05:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 02 Jun 2015 05:32 PM IST
विज्ञापन
ravi shastri to be interim cocah for team india to bangladesh tour

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व कप्तानों सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के अलावा वीवीएस लक्ष्मण को बोर्ड की सलाहकार समिति में चुने जाने के 24 घंटे के अंदर ही एक और बड़ा फैसला ले लिया है।

विज्ञापन


बीसीसीआई ने पूर्व कप्तान और वर्तमान में टीम इंडिया के क्रिकेट डायरेक्टर रवि शास्त्री को बांग्लादेश के दौरे के लिए जाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का अंतरिम कोच चुन लिया है। टीम इंडिया 7 जून को बांग्लादेश के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


इंग्लैंड के पूर्व कोच डंकन फ्लेचर पिछले 2 साल से टीम इंडिया के कोच थे और वर्ल्ड कप के बाद उनका करार खत्म हो गया था। पहले कहा जा रहा था कि टीम बिना कोच के ही बांग्लादेश रवाना हो जाएगी, लेकिन बीसीसीआई ने शास्त्री को अंतरिम कोच बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ल्ड कप को खत्म हुए 2 महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है लेकिन बीसीसीआई अभी टीम इंडिया के नए कोच की तलाश पूरी नहीं कर पाई है। हालांकि उसने नए कोच की नियुक्ति के लिए अपनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

टीम इंडिया बांग्लादेश दौरे की शुरुआत 10 जून से एकमात्र टेस्ट मैच से करेगी। टेस्ट मैच की कमान विराट कोहली के हाथों में है और पहली बार टीम उनकी अगुवाई में टेस्ट मैच के लिए विदेश का दौरा करेगी।

बांग्लादेश दौरे पर टीम इंडिया को एकमात्र टेस्ट मैच के अलावा 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। वनडे टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में है।

जुलाई से पहले तय हो जाएगा नए कोच का नाम

ravi shastri to be interim cocah for team india to bangladesh tour

बीसीसीआई ने बांग्लादेश दौरे के लिए रवि शास्‍त्री को टीम इंडिया का अंतरिम कोच नियुक्त किया है। जबकि पूर्व टेस्ट बल्‍लेबाज संजय बांगर, भरत अर्जुन और आर श्रीधर इस दौरे पर टीम के सहायक कोच के रूप में रहेंगे।

ऐसा माना जा रहा है कि क्रिकेट की सलाहकार समिति जुलाई में टीम इंडिया के जिम्बाब्वे दौरे पर रवाना होने से कोचिंग स्टॉफ के बारे में अपना काम पूरा कर लेगी और नई कोचिंग स्टॉफ का चयन हो जाएगा।

बीसीसीआई ने पिछले साल इंग्लैंड दौरे के दौरान टीम इंडिया के टेस्ट सीरीज में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए शास्‍त्री को टीम के क्रिकेट डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया था। बोर्ड की यह योजना कारगर रही और टीम ने इसके बाद विदेशी धरती पर सुधरा हुआ खेल दिखाया।

संजय बांगर, अरुण और श्रीधर की भी नियुक्ति उसी समय की गई थी। उनका कार्यकाल भी वर्ल्ड कप तक के लिए था लेकिन उनका भी कार्यकाल बढ़ा दिया गया है।

इस नियुक्ति की घोषणा बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने की। इसके सा‌थ ही भारतीय क्रिकेट में डंकन फ्लेचर का समय खत्म हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed