फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ravi shastri says kuldeep yadav is the best bowler at overseas

इस गेंदबाज से खुश कोच शास्त्री, विदेशी पिचों पर बताया 'तुरुप का इक्का'

Wed, 06 Feb 2019 07:53 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 06 Feb 2019 07:53 AM IST
विज्ञापन
ravi shastri says kuldeep yadav is the best bowler at overseas
Ravi Shastri

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में पांच विकेट का हवाला देते हुए कहा कि विदेशी सरजमीं पर अनुभवी रविचंद्रन अश्विन की जगह कुलदीप यादव टीम के मुख्य स्पिनर होंगे।

विज्ञापन


शास्त्री ने यह साफ किया कि कुलदीप 'पहले' ही अश्विन और जडेजा से आगे निकल देश के नंबर एक स्पिनर है। शास्त्री ने 'क्रिकबज' वेबसाइट से कहा, 'वह पहले ही विदेश में टेस्ट क्रिकेट खेल चुका है और पांच विकेट ले चुका है ऐसे में वह हमारा मुख्य स्पिनर होगा।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हर किसी का समय होता है (अश्विन की खराब फार्म की ओर इशारा करते हुए) लेकिन अब कुलदीप विदेशों में हमारे शीर्ष स्पिनर होंगे। कुलदीप ने बारिश से प्रभावित इस मैच में पांच विकेट चटकाये और ज्यादातर ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज उनकी गेंदों को समझने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शास्त्री ने कहा, 'कुलदीप ने जिस तरह सिडनी में गेंदबाजी की उससे मैं काफी प्रभावित हूं। टेस्ट क्रिकेट में भी यह समय कलाई के स्पिनरों का है। उसकी सिडनी की गेंदबाजी से यह साफ है कि वह हमार मुख्य स्पिनर होगा।'

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीत के नायक रहे चेतेश्वर पुजारा को उससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट में अंतिम 11 में जगह नहीं मिली थी। शास्त्री ने कहा उनकी तकनीक में कोई कमी नहीं थी लेकिन उन्होंने क्रीज पर खड़े होने के तरीके में बदलाव किया जिसका फायदा मिला।

ravi shastri says kuldeep yadav is the best bowler at overseas
`कुलदीप यादव

पूर्व भारतीय हरफनमौला ने कहा, 'उसके साथ तकनीकी समस्या नहीं थी। यह उसके क्रीज पर खड़े होने के तरीके के कारण था। यह बड़ी बात नहीं थी। जब आप इतना क्रिकेट खेलते है तो यह आपके साथ भी हो सकता है। मुझे लगा कि इसे सुधारा जा सकता है।'

शास्त्री ने कहा, 'हमें यह तय करना था कि उन्हें पहले टेस्ट (इंग्लैंड के खिलाफ) में खिलाने का जोखिम लेकर अगले सात से आठ मैचों के लिए उन्हें सुधार करने का मौका दे। उन्हें सभी मैचों में खिलाने पर सुधार करने का मौका नहीं मिलता।'

कप्तान विराट कोहली के प्रशंसक माने जाने वाले शास्त्री ने एक बार फिर उनकी तारीफ की। उन्होंने कोहली की तुलना वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी सर विवियन रिचर्ड्स और पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इमरान खान से की।

भारतीय कोच ने कहा, 'विराट उन महान खिलाड़ियों में शामिल है जो जवाब देना जानता है। वह हावी होकर खेलना चाहता है और काम को लेकर उसकी तरह प्रतिबद्ध दूसरा कोई खिलाड़ी नहीं है। मुझे लगता है भारत भाग्यशाली है कि उसके पास ऐसा कप्तान है। वह मुझे इस मामले में इमरान खान की याद दिलाता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed